Delhi: पार्क में मिले एक दिन के लावारिस नवजात शिशु को चिकित्सकों ने दिया नया जीवन

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 13, 2026

दक्षिण दिल्ली के ग्रेटर कैलाश स्थित एक पार्क में लावारिस मिले एक दिन के नवजात शिशु को चिकित्सकों ने बचा लिया। अस्पताल लाए जाने के समय बच्चे की धड़कन रुक चुकी थी। यह बच्चा रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन (आरडब्ल्यूए) के सदस्यों को मिला, जिसे पुलिस ने तुरंत फोर्टिस ला फेम अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल ने एक बयान में बताया कि भर्ती के समय शिशु की हालत अत्यंत गंभीर थी। शरीर पीला पड़ चुका था, सांसें बंद थीं और उसकी नाल भी नहीं बांधी गई थी।

इसे भी पढ़ें: भाजपा की राष्ट्र प्रथम विचारधारा अब गुंडे और चोर प्रथम में बदल गई है: उद्धव ठाकरे

बयान के अनुसार, सरकारी नियम और दिशा-निर्देशों के तहत शिशु को कानूनी प्रक्रिया के लिए पुलिस को सौंप दिया गया है। संयुक्त राष्ट्र अंतरराष्ट्रीय बाल आपातकालीन कोष (यूनिसेफ) के अनुसार, भारत में लगभग 2.96 करोड़ अनाथ और लावारिस बच्चे हैं। राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (एनसीआरबी) की 2020 की रिपोर्ट के मुताबिक, 2015 से 2020 के बीच शहरों में नवजात बच्चों को लावारिस छोड़ने के मामले में दिल्ली शीर्ष पर थी।

प्रमुख खबरें

जन्मदिन पर Lovlina Borgohain ने रचा इतिहास, एशियाई खेलों में जीता Gold Medal

Egypt में स्वतंत्र मीडिया मंच Matsdaash के 6 पत्रकार गिरफ्तार, मुस्लिम ब्रदरहुड से जुड़े होने का आरोप

Hanuman Ansh 2 का बजट बढ़ेगा या नहीं? निर्माता Anupriya Nagar ने साफ किया प्लान

अमेरिका के बाद चीन को कड़ा संदेश, तय किए अक्साई चिन में 28 जगहों के आधिकारिक नाम