कोलकाता की घटना के बाद दिल्ली में भी AIIMS के डॉक्टरों ने किया कामकाज का बहिष्कार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 14, 2019

नयी दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार को निजी और सरकारी अस्पतालों में स्वास्थ्य सुविधाएं प्रभावित हुई, क्योंकि बड़ी संख्या में डॉक्टरों ने कोलकाता में प्रदर्शन कर रहे अपने साथियों के साथ एकजुटता दिखाते हुए एक दिन का काम का बहिष्कार करने का फैसला किया है। शहर के अनेक चिकित्सा संस्थाओं के अनुसार कई अस्पतालों में आपातकालीन सेवाओं को छोड़कर ओपीडी, नियमित ओटी सेवाएं पूरी तरह बंद रहेंगी।

इसे भी पढ़ें: हर्षवर्धन ने डॉक्टरों के खिलाफ हिंसा की निंदा की, मुख्यमंत्रियों के समक्ष उठाऐंगे मुद्दा

भारतीय चिकित्सा संघ (आईएमए) ने भी अपनी सभी राज्य शाखाओं के सदस्यों से शुक्रवार को काली पट्टियां बांधकर प्रदर्शन करने को कहा है। आईएमए ने एक बयान में कहा, ‘‘एनआरएस मेडिकल कॉलेज, कोलकाता में सामने आई घटना बर्बर प्रकृति की है। आईएमए एक युवा डॉक्टर के साथ हुई हिंसा की निंदा करता है। पूरा चिकित्सक समुदाय हड़ताल पर गये रेजीडेंट डॉक्टरों के साथ है।’’ कोलकाता के एनआरएस मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में दो जूनियर डॉक्टरों पर हमला होने और उनके गंभीर रूप से घायल होने के बाद पश्चिम बंगाल में जूनियर डॉक्टर मंगलवार से हड़ताल पर हैं।

प्रमुख खबरें

CWI का बड़ा फैसला, खिलाड़ियों के Contract में 25% कटौती और Super50 टूर्नामेंट पर लगाई रोक

नेपाल में भारी बारिश के बाद Bihar में अलर्ट, गंडक और कोसी तटबंधों पर 24 घंटे निगरानी

CEC ज्ञानेश कुमार की बर्खास्तगी पर अड़ी Congress, चंडीगढ़ में पुलिस ने वाटर कैनन से रोका

Fiscal Deficit को 4.3 प्रतिशत रखने के लिए Central Government लेगी 7.86 लाख करोड़ का कर्ज