Delhi Air Quality | जनवरी 2026 पिछले 5 वर्षों में दूसरा सबसे 'स्वच्छ' साल, लेकिन 'गंभीर' दिनों ने बढ़ाई चिंता

By रेनू तिवारी | Jan 31, 2026

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के लिए प्रदूषण के मोर्चे पर मिश्रित परिणाम सामने आए हैं। सेंटर फॉर रिसर्च ऑन एनर्जी एंड क्लीन एयर (CREA) के ताजा विश्लेषण के अनुसार, जनवरी 2026 पिछले पांच वर्षों में अब तक का दूसरा सबसे स्वच्छ जनवरी महीना दर्ज किया गया है। हालांकि, पिछले साल की तुलना में इस साल वायु गुणवत्ता में मामूली गिरावट भी देखी गई है।

विश्लेषण से पता चला है कि जनवरी 2026 में अब तक दिल्ली में दो दिन वायु गुणवत्ता मध्यम , 12 दिन खराब , 14 दिन बहुत खराब और दो दिन गंभीर रहे। तुलनात्मक रूप से, जनवरी 2025 में दो मध्यम दिन, 13 खराब दिन और 16 बहुत खराब दिन दर्ज किए गए थे।

इसे भी पढ़ें: Maharashtra Politics | सुनेत्रा पवार होंगी महाराष्ट्र की पहली महिला उपमुख्यमंत्री, अजित पवार के निधन के बाद NCP ने लिया बड़ा फैसला

वहीं, उस दौरान वायु गुणवत्ता के लिहाज से कोई भी दिन गंभीर श्रेणी में नहीं रहा था। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार, शून्य से 50 के बीच के एक्यूआई को अच्छा, 51 से 100 को संतोषजनक, 101 से 200 को मध्यम, 201 से 300 को खराब, 301 से 400 को बहुत खराब और 401 से 500 को गंभीर श्रेणी में रखा गया है।

प्रमुख खबरें

Summer Vacation में विदेश घूमने का सपना होगा पूरा, Thailand-Vietnam की Flights हुईं सस्ती

ग्वादर बेस के बदले पाकिस्तान ने चीन से मांगा ऐसा खतरनाक हथियार, अमेरिका को चल गया पता

Rahul Gandhi की Jinnah से तुलना पर सियासी बवाल, Congress बोली- BJP ध्यान भटका रही है

Suvendu सरकार का बड़ा ऐलान, Park Circus हिंसा के बाद कहा- बंगाल से गुंडाराज का सफाया होगा