Farooq Abdullah ने फिर रागा Pakistan के साथ वार्ता का अलाप, बोले- बंदूकें शांत होने का इंतजार करेंगे तो देर हो जायेगी

By नीरज कुमार दुबे | Nov 13, 2026

जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद की चुनौती एक बार फिर सामने है। कुलगाम और किश्तवाड़ में लगातार हुई आतंकी घटनाओं ने सुरक्षा व्यवस्था के सामने गंभीर सवाल खड़े किए हैं। दो दिनों के भीतर दो विशेष पुलिस अधिकारियों (SPO) की जान चली गई और CRPF के तीन जवान घायल हो गए। इन घटनाओं के बीच नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष और जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला ने एक बार फिर भारत-पाकिस्तान बातचीत का राग छेड़ दिया है। उनका कहना है कि अगर दोनों देशों के बीच गोलियां बंद होने का इंतजार किया जाएगा तो बहुत देर हो जाएगी।

फारूक अब्दुल्ला का यह बयान ऐसे समय आया है, जब जम्मू-कश्मीर में आतंकवादी गतिविधियों का खतरा एक बार फिर से बढ़ गया है। ऐसे में सवाल उठना स्वाभाविक है कि आखिर पाकिस्तान के साथ बातचीत शुरू करने की इतनी जल्दी क्यों है? हम आपको बता दें कि फारूक अब्दुल्ला ने पत्रकारों से बातचीत में कहा, "अब आप इंतजार करेंगे, जब तक आप सबकी गोलियां बंद हो जाएंगी, तब तक रात हो जाएगी।" उनका तर्क है कि युद्ध और सैन्य टकराव से राजनीतिक विवादों का समाधान नहीं निकल सकता। उन्होंने ईरान और यूक्रेन में जारी तबाही का उदाहरण देते हुए बातचीत को ही विवादों के समाधान का रास्ता बताया।

इसे भी पढ़ें: KulgamTerror Attack के बाद फारूक अब्दुल्ला का विवादित बयान, कहा- दिल्ली से हमें उम्मीद नहीं, पाकिस्तान ने कश्मीर मुद्दे को...

फारूक अब्दुल्ला ने यह भी कहा कि वह हमेशा पाकिस्तान से आतंकवाद रोकने और बातचीत का रास्ता अपनाने के लिए कहते रहे हैं। उन्होंने पाकिस्तान से कश्मीर का मुद्दा बार-बार उठाना बंद करने की भी अपील की। उन्होंने कहा कि आतंकवाद से कुछ हासिल नहीं होगा और कश्मीर भारत का अभिन्न अंग था, है और हमेशा रहेगा। देखा जाये तो फारूक अब्दुल्ला ने पाकिस्तान से आतंकवाद रोकने की अपील तो की लेकिन उन्होंने यह नहीं स्पष्ट किया कि पाकिस्तान के नहीं मानने पर भारत को क्या रुख अपनाना चाहिए? साथ ही फारूक अब्दुल्ला ने दक्षिण एशियाई क्षेत्रीय सहयोग संगठन (SAARC) को दोबारा सक्रिय करने की भी वकालत की। उन्होंने यूरोपीय संघ का उदाहरण देते हुए कहा कि कभी एक-दूसरे के विरोधी रहे देश आज साथ मिलकर आगे बढ़ रहे हैं।

साथ ही दिलचस्प बात यह है कि फारूक अब्दुल्ला ने खुद स्वीकार किया कि जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद अभी मौजूद है। उन्होंने दिल्ली में आतंकवाद खत्म होने के दावों पर भी सवाल उठाए और कहा कि हाल की घटनाएं बताती हैं कि खतरा अभी बरकरार है। उन्होंने यह भी कहा कि कोई नहीं जानता कि अगला हमला कहां हो सकता है। यानी एक तरफ वह आतंकवाद की मौजूदगी और उसके खतरे को स्वीकार कर रहे हैं, दूसरी तरफ पाकिस्तान के साथ बातचीत को टालने के बजाय तत्काल शुरू करने की वकालत कर रहे हैं। इसलिए फारूक अब्दुल्ला को यह स्पष्ट करना चाहिए कि उनकी बातचीत की अपील का व्यावहारिक आधार क्या है।

प्रमुख खबरें

IITF 2024: भारत मंडपम में व्यापार मेले को लेकर Delhi Police ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी

Mumbai Air Quality: बीएमसी 22 करोड़ रुपये में लगाएगी 5 नए मॉनिटरिंग स्टेशन

Instagram पर बोले राहुल गांधी, PM मोदी करा रहे मेरा Phone Tap, बहस में करूंगा साबित

Microsoft Outage Impact: माइक्रोसॉफ्ट का सर्वर ठप, 3 उड़ानें रद्द, 2 लेट