कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के कारण दिल्ली एयरपोर्ट टर्मिनल T2 अस्थाई रूप से बंद

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 17, 2021

नयी दिल्ली। वैश्विक महामारी कोरोना वायरस की दूसरी लहर के कारण उड़ानों की संख्या में काफी कमी आने के चलते दिल्ली के अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे के टी2 टर्मिनल को सोमवार मध्य रात्रि से बंद करने का फैसला लिया गया है। सूत्रों ने यह जानकारी दी। सूत्रों ने बताया कि सोमवार मध्य रात्रि से सभी उड़ानें टर्मिनल टी3 से ही संचालित होंगी। उन्होंने बताया कि वर्तमान में दिल्ली के हवाईअड्डे पर प्रतिदिन करीब 325 विमानों का आवागमन हो रहा है। महामारी की मार से पहले तक यहां से प्रतिदिन 1,500 उड़ानें संचालित होती थीं।

इसे भी पढ़ें: बंगाल के मंत्री फिरहाद हाकिम, सुब्रत मुखर्जी और MLA मदन मित्रा को CBI ने हिरासत में लिया

पिछले 27 दिन में एक दिन में सामने आए ये सबसे कम नए मामले हैं। वहीं, संक्रमण से 4,106 लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 2,74,390 हो गई। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से सोमवार की सुबह आठ बजे जारी किए गए अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, देश में अभी 35,16,997 लोगों का कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज चल रहा है, जो कुल मामलों का 14.09 प्रतिशत है। आंकड़ों के अनुसार, देश में संक्रमण से कुल 2,11,74,076 लोग उबर चुके हैं और मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर 84.81 प्रतिशत है। वहीं, कोविड-19 से मृत्यु दर 1.10 प्रतिशत है।

प्रमुख खबरें

Rajasthan सरकार ने IAS शिखर अग्रवाल के खिलाफ भ्रष्टाचार जांच को दी मंजूरी

Rajasthan में कर्मचारियों का DA तीन प्रतिशत बढ़ा, पेंशनभोगियों को भी DR का तोहफा

उत्तराखंड के जोशीमठ में हेलीकॉप्टर क्रैश, पायलट समेत छह की मौत, AAIB करेगा जांच

UP Assembly Election के लिए BJP ने तय किया 350 सीटों का लक्ष्य, Amit Shah ने किया कार्यसमिति का आगाज