By अनन्या मिश्रा | Feb 06, 2026
दिल्ली-एनसीआर में फरवरी 2026 में कई बड़े इवेंट्स होने जा रहे हैं। सांस्कृतिक कार्यक्रम से लेकर म्यूजिक फेस्टिवल तक फरवरी महीने में कई कार्यक्रम में हिस्सा लेने का मौका मिलेगा। ऐसे में अगर आप भी अपने परिवार, दोस्तों या पार्टनर के साथ दिल्ली में कहीं घूमने का प्लान कर रही हैं, तो पहले इन जगहों की जानकारी को सेव करके रख लें। इस बार फरवरी में दिल्ली-एनसीआर की सड़कों, ऑडिटोरियम और पार्क आदि में एक अलग उत्साह और चहल-पहल देखने को मिलेगी। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको फरवरी महीने के इवेंट्स के बारे में विस्तार से जानकारी देने जा रहे हैं।
आपको ओपन आर्ट हाउस में शामिल होने का मौका मिल रहा है। स्कल्पचर, पेंटिंग, फोटोग्राफी और क्रिएटिव आर्ट पसंद करने वाले लोगों को यहां पर आना काफी अच्छा लगेगा। आपको यहां पर नए और उबरते हुए कलाकारों की कला को देखने को मौका मिलेगा।
आप 20 फरवरी 2026 को कारीगर बाजार देख सकते हैं। जोकि जेएलएन स्टेडियम में है, यहां से आप गेट नंबर 14 से एंट्री कर पाएंगे।
14 फरवरी को बेल्जियम एंबेसी, चाणक्यपुरी में 'जॉयफुल हार्ट्स एग्जीबिशन' होगा।
25 फरवरी 27 फरवरी 2026 तक भारत मंडपम, प्रगति मैदान में 'म्युनिसिपालिका' का आयोजन होगा।
अगर आप साहित्य, कला, थिएटर और परंपराओं का एक जीवंत मंच देखना चाहते हैं। तो आप आर्ट-कल्चरल और फेस्टिवल का हिस्सा बन सकते हैं। सूरजकुंड इंटरनेशन क्राफ्ट्स मेला फरवरी का सहसे बड़ा सांस्कृतिक आकर्षण माना जाता है।
31 जनवरी से 15 फरवरी 2026 तक सूरजकुंड, फरीदाबाद में 'सूरजकुंड इंटरनेशनल क्राफ्ट्स मेला' लगेगा।
NSIC ग्राउंड्स, ओखला में 05 फरवरी से 08 फरवरी 2026 को 'इंडिया आर्ट फेयर' लगेगा।
फिर 06 फरवरी से 08 फरवरी तक IGNCA, सेंट्रल दिल्ली में 'दिल्ली लिटरेचर फेस्टिवल' होगा।
28 फरवरी तक NSD व अन्य स्थान, दिल्ली में 'भारत रंग महोत्सव' लगेगा।
07 फरवरी 2026 को यशोभूमि (IICC), द्वारका में 'अनुष्का शंकर - चैप्टर्स टूर' की शुरूआत होगी।
वहीं 13 फरवरी को सुंदर नर्सरी में 'कैंडललाइट- अरिजीत सिंह ट्रिब्यूट' कार्यक्रम होगा।
फिर 13 फरवरी 2026 को तालकटोरा स्टेडियम में 'पकल मुछाल लाइव' शो होगा।
फिर 15 फरवरी को दिल्ली-NCR में 'सनबर्न एरीना ft. DJ Snake' शो आयोजित होगा।
अगर आप स्पोर्ट्स के शौकीन हैं, तो 02 फरवरी से 14 फरवरी तक डॉ. कर्णी सिंह शूटिंग रेंज में 'एशियन शूटिंग चैंपियनशिप' का आयोजन होगा।
07 फरवरी से अरुण जेटली स्टेडियम में 'ICC मेंस T20 वर्ल्ड कप' होगा।
16 फरवरी से 22 फरवरी तक आर.के. खन्ना टेनिस स्टेडियम में दिल्ली ओपन (ATP चैलेंजर 75) कार्यक्रम होगा।
फिर 22 फरवरी 2026 को जेएलएन स्टेडियम में 'न्यू दिल्ली मैराथन' का आयोजन होगा।
मिड फरवरी से मार्च 2026 तक राष्ट्रपति भवन में 'अमृत उद्यान' कार्यक्रम होगा।
वहीं 19 फरवरी से 22 फरवरी तक 'इंडिया डिजाइन ID' प्रोग्राम NSIC ग्राउंड्स, ओखला में होगा।
14 फरवरी से 18 फरवरी तक इंडिया एक्सपो सेंटर, ग्रेटर नोएडा में 'IHGF दिल्ली फेयर' लगेगा।
28 फरवरी 2026 को पुराना किला में 'दिल्ली फ्लावर शो' होगा।
इंडिया जैज प्रोजेक्ट 1.0- 06 फरवरी 2026 को होगा। यह IAQ, महरौली में होगा।
फिर 15 फरवरी 2026 को 'शान-ए-हिंदवी मुशायरा' कार्यक्रम होगा। यह कार्यक्रम आइवान-ए-गालिब ऑडिटोरियल में होगा।
वहीं 21 फरवरी 2026 को 'चांद मेरा दिल' (लाइव कॉन्सर्ट) होगा। यह कार्यक्रम श्री सत्य साईं ऑडिटोरियम में होगा।
फिर 14 फरवरी 2026 को कैंडल लाइट वैलेंटाइन स्पेशल प्रोग्राम होगा। यह सुंदर नर्सरी में आयोजित होगा।