Mount Abu Budget Trip: सिर्फ 10 हजार में ऐसे करें ट्रिप प्लान, एक भी रुपया नहीं होगा एक्स्ट्रा खर्च।

राजस्थान का माउंट आबू 10 हजार रुपये के बजट में घूमने के लिए एक शानदार विकल्प है, जहाँ आप ट्रेन, किराए की स्कूटी और किफायती होटल का चुनाव करके यात्रा खर्च को काफी कम कर सकते हैं। यह लेख आपको ट्रांसपोर्टेशन से लेकर रहने और खाने तक के खर्च को मैनेज करने के लिए प्रैक्टिकल टिप्स देता है।
घुमक्कड लोग हमेशा घूमने के लिए तैयार रहते हैं। नई-नई जगहों की तलाश में रहते हैं। अगर आप भी कहीं घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो एक बार कम बजट में राजस्थान के माउंट आबू जरुर जाएं। फरवरी के महीने में लोग यहां जरुर आते हैं। हल्की ठंड, साफ नीला आसमान और हरियाली से ढकी अरावली की पहाड़ियां, जो इसे अन्य पहाड़ी जगहों से अलग बनाती है। इस समय हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड जैसी पहाड़ी जगहों पर इस समय बहुत ज्यादा भीड़ है, इसलिए लोग माउंट आबू जाने का प्लान बना रहे हैं। यहां पर आप सिर्फ 10 हजार में ट्रिप का प्लान किया जा सकता है।
10 हजार में कैसे बनाएं माउंट आबू ट्रिप
- यहां पर जाने के लिए सबसे पहले आप ट्रेन टिकट बुक करनी होगी। इसके लिए आप जयपुर तक के लिए ट्रेन ले सकती हैं। मौसम ठंडा है, इसलिए आपको एसी कोच पर खर्च करने की जरुरत नहीं पड़ेगी।
- स्लीपर कोच के लिए आपको टिकट प्राइस करीब 300 से 400 रुपये होगा। ऐसे में आने-जाने का ट्रेन का खर्चा 600 से 800 रुपये आएगा।
- जयपुर पहुंचने के बाद आप सबसे पहला काम आप स्कूटी या बाइक रेंट पर ले लें। स्कूटी आपको 500 से 800 रुपये में 1 दिन के लिए मिलती है। 500 रुपये के पेट्रोल में आप 2 दिन का ट्रिप आराम से कर लेंगी।
- दो दिनों के लिए स्कूटी किराए पर लेने का खर्च लगभग 1000 रुपये तक हो सकता है। आप बस से भी माउंट आबू पहुंच सकती हैं, लेकिन वहां अलग-अलग जगहों पर घूमने के लिए आपको टैक्सी या कैब की व्यवस्था करनी पड़ेगी।
- जब आप माउंट आबू पहुंच जाएं, तो वहां जाकर होटल बुक करें। यहां पर होटल्स मेन रोड पर न होकर, अंदर स्थित है, वह आपको 700 से 1000 रुपये में 1 रात रुकने का है। यदि आप हॉस्टल में रहती हैं, तो 1 दिन के लिए आपको 500 से 600 रुपये ही देने होंगे।
- यहां पर खाने-पीने का खर्च ज्यादा नहीं आएगा। यदि आप होटल से बाहर जाकर ढाबे से खाना खाती हैं, तो खर्च कम में आपका खाना-पीना हो जाएगा।
- इस तरीके से अकेला व्यक्ति आराम से 10 हजार में माउंट आबू घूमकर वापस आ सकता है। बस आपको होटल और टिकट बुकिंग के दौरान खर्चों पर ध्यान देना है। क्योंकि लोग होटल और ट्रेन टिकट बुकिंग में खर्च ध्यान नहीं रखते हैं।
अन्य न्यूज़












