दिल्ली विधानसभा का सत्र शुरू, सीएम रेखा गुप्ता समेत अन्य विधायकों ने ली शपथ, कल पेश होगी CAG रिपोर्ट

By अंकित सिंह | Feb 24, 2025

दिल्ली में नई सरकार के गठन के बाद विधानसभा सत्र भी आज शुरू हो गया। दिल्ली विधानसभा सत्र आज शुरू होते ही नवनिर्वाचित विधायकों ने सदन के सदस्य के रूप में शपथ ली। एलजी वीके सक्सेना ने अरविंदर सिंह लवली को प्रोटेम स्पीकर के तौर पर शपथ दिलाई, जो नवनिर्वाचित विधायकों को शपथ दिलाई। बाद में विधानसभा में स्पीकर का चुनाव होगा। 25 फरवरी को एलजी विधानसभा सत्र को संबोधित करेंगे। सबसे पहले दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने सदन के सदस्य के रूप में शपथ ली। प्रोटेम स्पीकर अरविंदर सिंह लवली ने शपथ दिलाई। 

इसे भी पढ़ें: AAP की बैठक में Atishi के नाम पर लगी मुहर, दिल्ली विधानसभा को मिली पहली महिला 'नेता प्रतिपक्ष'

उन्होंने कहा कि नवगठित दिल्ली विधानसभा का आज पहला दिन है। मुझे खुशी है कि आज सभी सदस्य शपथ लेंगे। मुझे दिल्ली विधानसभा के अध्यक्ष के रूप में कार्यभार संभालने का भी अवसर मिलेगा। कल एलजी सदन को संबोधित करेंगे। सीएजी रिपोर्ट दोपहर 12 बजे सदन में रखी जाएगी। सत्र तीन दिनों का होगा। भाजपा विधायक और मंत्री प्रवेश वर्मा ने कहा कि सरकार चुनाव के दौरान किए गए सभी वादे पूरे करेगी। उन्होंने कहा, ''बहुत उम्मीद के साथ नई दिल्ली सरकार बनी है। मैं बताना चाहता हूं कि हमारी सरकार आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी, चुनाव के दौरान किए गए सभी वादे पूरे करेंगे। मैं विपक्ष से कहना चाहता हूं कि हमें उनके समर्थन की भी जरूरत है। हम चाहते हैं कि अच्छे प्रस्ताव पारित हों, अच्छे कानून बनें जो दिल्ली के लिए उपयोगी हों और इसे नई ऊंचाइयों पर ले जाएं।''

प्रमुख खबरें

बहुचर्चित निठारी कांड के मुख्य आरोपी रहे सुरेंद्र कोली ने की खुदकुशी, चाय की दुकान के अंदर रस्सी से लटका मिला शव

Azadpur Station तक विस्तार की तैयारी, Indian Railways का Hydrogen Train पर बड़ा Strategic Move

Kashmir में सर्दियों ने दी दस्तक, बर्फ से सफेद हुए Gulmarg और Gurez Valley, कुदरत ने बदल दिया पूरा नजारा

Asian Games में भारतीय गेंदबाजों का कहर, Japan की टीम 57 रन पर ढेर