Delhi: 21 सितंबर को मुख्यमंत्री पद की शपथ ले सकती हैं आतिशी, उपराज्यपाल ने दिया प्रस्ताव

By अंकित सिंह | Sep 18, 2024

अरविंद केजरीवाल के इस्तीफा के बाद दिल्ली में आतिशी के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी की सरकार फिर से बनने जा रही है। मंगलवार को अरविंद केजरीवाल ने उपराज्यपाल से मुलाकात कर अपना इस्तीफा सौंप दिया था। इसके बाद आतिशी ने सरकार बनाने के लिए अपना दावा पेश किया था। जो खबर आ रही है उसके मुताबिक के दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने राष्ट्रपति तथा गृह मंत्रालय को पत्र भेज दिया है। इस पत्र में 21 सितंबर 2024 को आतिशी को सीएम पद की शपथ दिलाने की तिथि प्रस्तावित की गई है। 

इसे भी पढ़ें: अब आम आदमी की तरह रहेंगे अरविंद केजरीवाल, छोड़ेंगे अपना सरकारी आवास, लौटाएंगे सभी सुविधाएं

आतिशी (43) दिल्ली की तीसरी महिला मुख्यमंत्री होंगी। उनसे पहले भाजपा नेता सुषमा स्वराज और कांग्रेस की शीला दीक्षित इस पद पर रह चुकी हैं। पार्टी विधायकों की सर्वसम्मति से दिल्ली की मुख्यमंत्री नामित किए जाने के बाद अपनी पहली टिप्पणी में आतिशी ने कहा कि यह मिलीजुली भावनाओं वाला क्षण है, क्योंकि एक तरफ खुशी है लेकिन दूसरी तरफ लोकप्रिय मुख्यमंत्री केजरीवाल के इस्तीफा देने का अत्यंत दुख भी है। केजरीवाल ने पार्टी विधायकों की एक बैठक में अपने उत्तराधिकारी के तौर पर आतिशी के नाम का प्रस्ताव रखा, जिसे सभी विधायकों ने सर्वसम्मति से स्वीकार कर लिया। 

प्रमुख खबरें

Indonesia में PM Modi ने कर दिया बड़ा खेल, Indo Pacific के सारे समीकरण ही बदल कर रख दिये

Mimi की शूटिंग के दौरान Kriti Sanon को लेना पड़ा था बड़ा फैसला, सालों बाद किया खुलासा

2008 Ahmedabad Serial Blasts Case पर Gujarat High Court Verdict आतंकवाद के खिलाफ India की Zero Tolerance Policy का सशक्त उदाहरण है

AC Tips: Monsoon में कूलिंग और बिल दोनों बचाएगी ये सीक्रेट सेटिंग, जानें सही Temperature