कौन कहता है दिल्ली घूमने लायक नहीं है? इन 50 जगहों पर जा कर आप बिता सकते हैं पूरा दिन

By सुषमा तिवारी | Aug 23, 2019

दिल्ली को भारत की राजधानी यूं ही नहीं कहा जाता, दिल्ली ने अपने आप में पूरे भारत को समेट रखा है। हर राज्य, भाषा, जाति, समुदाय, वर्ग, आदि के लोगों को दिल्ली अपना बना लेती हैं। 

इसे भी पढ़ें: धनुषकोटि कभी समृद्ध नगर था पर आज भुतहा शहर से जाने जाता है

दिल्ली में हर आयु वर्ग के लिए हर धर्म के लोगों के लिए कई सारी जगह है जैसे अगर आप को किसी धार्मिक स्थल पर जाने का मन है तो आप किसी भी मंदिर जा सकते है। मुस्लिम समुदाय का दिल्ली से पुराना नाता रहा है इस लिए दिल्ली में मीनारें, किले और मस्जिदें भी काफी ज्यादा हैं, जो आज पर्यटक स्थल के रूप में भी देखे जाते हैं। युवाओं को पार्टी, डिस्क-बार का काफी क्रेज रहता हैं जिसके लिए कई ऐसी जगह हैं जहां पर पार्टी लवर जा सकते हैं जैसे दिल्ली का सीपी, रजौरी गर्डन, नेताजी सुभाष प्लेस इसे शॉर्ट में एनएसपी भी कहा जाता है। आइए इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे दिल्ली की 50 ऐसी घूमने वाली जगह जहां आप जा कर पूरा दिन एंजोय कर सकते हैं-

दिल्ली की ऐतिहासिक इमारतें-

दिल्ली में मुगल काल की यादों को काफी संजो कर रखा गया है। यहां आप कई ऐतिहासिक इमारतें देख सकते हैं जैसे- लाल किला, पुराना किला, लाल कोट महरौली, सीरी का किला हैं। फिरोज तुगलक ने यमुना के बगल में कोटला फ़िरोज़ शाह या फ़िरोज़ाबाद का निर्माण कराया और अशोक के शिलालेखों के साथ एक 1500 साल पुराने पॉलिश पत्थर के खंभे लगाए, जिसका वजन 23 टन था, जो उनके महल के शीर्ष पर था। दिल्ली में शेरगाह, तुगलकाबाद किला, हुमांयू का मकबरा, कुतुब मीनार, ईशा खान की कब्र आदि और भी ऐसी जगह हैं तो जहां आप घूम सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: भारत की इस खूबसूरत जगह पर पूरे साल होती है बारिश लेकिन नहीं आती बाढ़

दिल्ली के धार्मिक स्थल-

दिल्ली के मंदिर और धार्मिक स्थल जिन्हें आप जरूर देखना चाहेंगे। जब भी आप दिल्ली घूमने आ रहे हैं और यहां तो यहाँ आपको बहुत से खूबसूरत, प्राचीन, विशाल और वास्तुकला से परिपूर्ण मंदिर मिलेंगे। यहां हर समुदाय के लोगों के पूजा स्थल भी हैं। जैसे- अक्षरधाम मंदिर दिल्ली, बिरला मंदिर, हनुमान मंदिर, इस्कॉन मंदिर, लोटस टेम्पल, छतरपुर मंदिर, बहाई मंदिर, काली बाड़ी मंदिर, दिगंबर जैन मंदिर, गुरुद्वारा बंगला साहिब, जामा मस्जिद, खिड़की मस्जिद, कुव्वत-उल-इस्लाम मस्जिद, फतेहपुरी मस्जिद आदि।

राष्ट्रीय प्रतीक इमारतें-

भारत को वर्तमान रूप में लाने के पीछे बहुत लोगों के बलिदान और कई लोगों के कड़े संघर्ष जुड़े हैं ये आजादी, लोकतंत्र, समानता का अधिकार हमारे वीरों की देन हैं। इन वीरों की कहानी जहन में रहे इसलिए दिल्ली में ऐसी स्मारक है तो इनके बलिदान की कहानी बयां करते हैं। जैसे– इंडिया गेट, राजघाट, जंतर मंतर, वार म्यूजियम, अटल बिहारी वाजपेयी का समाधि स्थल आदि।

दिल्ली के गार्डन

गार्डन ऑफ फाइव सेंसिस

मुगल गार्डन

तालकटोरा गार्डन

लोदी गार्डन

राष्ट्रीय जैविक उद्यान

इसे भी पढ़ें: विस्मयकारी है नागार्जुन सागर बांध की विशालता

पार्टी लवर-

पार्टी को पसंद करने वाले लोग दिल्ली के सीपी जा सकते हैं, हॉज खास विलेज, साउथ एक्स, दिल्ली के पास नोएडा सेक्टर 18, एम जी रोड, रजौरा गार्डन जैसी जगहों पर जा सकते हैं। 

आज के लिए इतना ही अगले आर्टिकल में दिल्ली के बाजारों के बारे में स्पेशल लेख लेकर आएंगे।

- सुषमा तिवारी

प्रमुख खबरें

Team India में अब चलेगी Gautam Gambhir की? Suryakumar Yadav की Captaincy पर लेंगे आखिरी फैसला!

TVK कैबिनेट में शामिल होने पर Thirumavalavan की सफाई, बोले- VCK कार्यकर्ताओं ने मुझे मजबूर किया

पाक आर्मी चीफ Asim Munir की तेहरान यात्रा सफल? USA को उम्मीद, Iran आज मान लेगा डील

Rajnath Singh का Shirdi से ऐलान: कोई ताकत नहीं रोक सकती, India बनेगा Top Arms Exporter