हिरासत में लिए गये दिल्ली भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता, केजरीवाल सरकार के खिलाफ किया था प्रदर्शन

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 07, 2020

नयी दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी में कथित तौर पर खराब होती स्वास्थ्य सेवा के खिलाफ रविवार को राजघाट पर प्रदर्शन कर रहे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता और पार्टी के अन्य विधायकों को हिरासत में ले लिया गया। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि लॉकडाउन के नियमों का उल्लंघन कर प्रदर्शन करने के आरोप में गुप्ता और 14 अन्य को हिरासत में लिया गया।

पार्टी की ओर से जारी में कहा गया, ‘‘दिल्ली भाजपा प्रदेश अध्यक्ष को पुलिस ने राजघाट से उस समय हिरासत में लिया जब वह राष्ट्रीय राजधानी में धाराशायी हुई स्वास्थ्य सेवा के खिलाफ केजरीवाल सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे थे।

इसे भी पढ़ें: उत्तर प्रदेश और हरियाणा से लगतीं दिल्ली की सीमाएं सोमवार से खोली जाएंगी: केजरीवाल

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर