दिल्ली भाजपा कार्यकर्ताओं ने विशाल बाइक रैली के साथ चुनावी अभियान शुरु किया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 09, 2020

नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनावों के मद्देनज़र प्रदेश की जनता तक पहुंच बनाने के लिए तथा साथ ही सीएए के बारे में फैली गलतफहमियों को दूर करने के इरादे से दिल्ली भाजपा के स्वयंसेवकों ने आज विशाल मोटरसाइकिल रैली निकाली। यह पंडित पंत मार्ग स्थित दिल्ली भाजपा मुख्यालय से आरंभ हुई। केन्द्रीय, पूर्वी और पश्चिमी दिल्ली को छूकर चलती इस रैली में बाइकर्स और आम जनता शामिल हुए। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं उत्तर−पूर्वी दिल्ली से सांसद मनोज तिवारी के नेतृत्व में 4200 से ज्याद बाइकर्स दिल्ली की सड़कों पर निकले और आगामी राज्य चुनावों में भाजपा के लिए समर्थन मांगा तथा साथ ही सीएए को लेकर सही जानकारी भी दी ताकि गलतफहमी के चलते शहर में हो रहे हिंसक विरोधों को रोका जा सके।

इसे भी पढ़ें: कोटा मामला: ओम बिरला ने बांटा पीड़ित परिवारों का गम, पेश की सादगी की मिसाल

प्रचार अभियान की अगुआई कर रहे वरिष्ठ भाजपा नेता करनैल सिंह ने कहा, ''हम जानते हैं कि लोग केजरीवाल सरकार के झूठे वादों से तंग आ चुके हैं और हमारा लक्ष्य लोगों का ध्यान इस ओर लाना है। दूसरे ओर हमारी सरकार केन्द्र में व अन्य राज्यों में बहुत अच्छा काम कर रही है। हम दिल्ली के चहुंमुखी विकास के लिए समर्पित हैं और मैं आश्वस्त हूं कि हमारी पार्टी जीतेगी। हम दिल्ली को दुनिया की सर्वश्रेष्ठ राजधानी बनाएंगे।''

प्रमुख खबरें

Chirag Paswan ने साझा किया संघर्ष, पिता की पार्टी से बेदखल होने पर तरस खाने के बजाय चुनी लड़ाई

TVS Group में संपत्ति बंटवारे पर तकरार, TVS Holdings के स्वामित्व पर विवाद गहराया

INDIA Bloc नेताओं का संसद से मार्च, राष्ट्रपति मुर्मू से मिलकर उठाएंगे वोट चोरी का मुद्दा

पिल्ले अमेरिका से बेझिझक नफ़रत करती हैं, नोबेल शांति पुरस्कार विजेता को लेकर ट्रंप ने सोशल मीडिया पर क्या लिखा