Delhi Bullion Market में Gold Price 2800 रुपये लुढ़का, सातवें दिन भी भारी मंदी

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Nov 18, 2026

राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में बुधवार को सोने की कीमत लगातार सातवें दिन गिरावट के साथ 2,800 रुपये टूटकर 1,35,800 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई। वैश्विक बाजारों में लगातार बिकवाली के बीच कीमतों में गिरावट आई। स्थानीय कारोबारियों के अनुसार, मंगलवार को 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 1,38,600 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

चांदी की कीमत भी दबाव में रही और 5,000 रुपये टूटकर 1,64,500 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई। मंगलवार को इसका भाव 1,69,500 रुपये प्रति किलोग्राम था। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) सौमिल गांधी ने कहा, ‘‘बुधवार को घरेलू कीमती धातुओं की कीमतों में गिरावट जारी रही और वे पिछले साल दिसंबर के बाद के सबसे निचले स्तर पर आ गईं।

अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भारी बिकवाली से निवेशकों की कारोबारी धारणा प्रभावित हुई।’’ उन्होंने कहा कि अमेरिकी बाजारों में कमजोरी ने बिकवाली को और तेज कर दिया, जिससे कीमती धातुओं में मार्जिन संबंधी जरूरतों के चलते बिकवाली हुई। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोना 78.71 डॉलर यानी 2.04 प्रतिशत टूटकर 3,770.54 डॉलर प्रति औंस रह गया, जबकि चांदी की कीमत तीन प्रतिशत से अधिक गिरकर 45.86 डॉलर प्रति औंस पर आ गई।

प्रमुख खबरें

अमेरिकी Chipmaker Intel ने Global IT Department में फिर की कर्मचारियों की छंटनी

US Navy ने Iran संघर्ष में एक्सपायर्ड Tomahawk मिसाइलें दागीं, कोड बदलकर किया इस्तेमाल

Rahul Gandhi पर बरसे BJP अध्यक्ष नितिन नबिन, कहा विदेशी मंचों पर देश का अपमान न करें

शाम की बड़ी खबरें: Rahul Gandhi का अर्थव्यवस्था पर बयान, कुलगाम में लश्कर आतंकी ढेर