शाम की बड़ी खबरें: Rahul Gandhi का अर्थव्यवस्था पर बयान, कुलगाम में लश्कर आतंकी ढेर

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Nov 18, 2026

भाषा की विभिन्न फाइल से बुधवार शाम छह बजे तक जारी मुख्य समाचार इस प्रकार हैं :-

वि13: अमेरिका भारत लीड राहुल भारत गंभीर आर्थिक संकट के मुहाने पर खड़ा है, देश में भारी बेरोजगारी है: राहुल गांधी न्यूयॉर्क, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने कहा कि भारत गंभीर आर्थिक संकट के मुहाने पर खड़ा है और उन्होंने देश में भारी बेरोजगारी, कमजोर हो चुके विनिर्माण क्षेत्र और शिक्षा प्रणाली में मौजूद गहरी समस्याओं पर चिंता जताते हुए आगाह किया कि यदि भारत मौजूदा आर्थिक नीतियों पर आगे बढ़ता रहा, तो उसे गंभीर मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है।

दि50भाजपा राहुल लीड कोलंबिया राहुल गांधी भारत-विरोधी दुष्प्रचार के नेता: भाजपा नयी दिल्ली, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने कोलंबिया विश्वविद्यालय में भारतीय अर्थव्यवस्था पर टिप्पणी को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी की बुधवार को आलोचना की और कहा कि वह ‘‘भारत विरोधी दुष्प्रचार के नेता’’ हैं जो विदेशी धरती पर बार-बार देश की छवि खराब करने की कोशिश करते हैं।

दि25 : दिल्ली अदालत सोनिया सोनिया का नाम नागरिकता से पहले मतदाता सूची में होने के मामले में अदालत ने रिपोर्ट मांगी नयी दिल्ली, दिल्ली की एक अदालत ने बुधवार को पुलिस से उस शिकायत पर की गई कार्रवाई की रिपोर्ट (एटीआर) मांगी, जिसमें आरोप लगाया गया है कि कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी का नाम 1983 में उन्हें भारतीय नागरिकता मिलने से तीन साल पहले ही मतदाता सूची में शामिल कर लिया गया था।

दि45कांग्रेस लीड महंगाई महंगाई पर श्वेत पत्र जारी करें प्रधानमंत्री: कांग्रेस नयी दिल्ली, कांग्रेस ने महंगाई को लेकर बुधवार को केंद्र सरकार पर निशाना साधा और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से बढ़ती कीमतों पर ‘श्वेत पत्र’ जारी करने तथा आम लोगों को राहत देने के लिए सरकार के ठोस कदमों की जानकारी देने की मांग की।

प्रादे25 : कश्मीर तीसरी लीड मुठभेड़ दक्षिण कश्मीर में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा का प्रमुख आतंकवादी मारा गया श्रीनगर, सुरक्षाबलों ने बुधवार को दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले में मुठभेड़ के दौरान लश्कर-ए-तैयबा के प्रमुख आतंकवादी लतीफ भट को मार गिराया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

प्रादे61बंगाल भगवा साड़ी स्कूल भगवा साड़ी पहनने पर मिशनरी स्कूल की शिक्षिका से पूछताछ का आरोप, बंगाल सरकार करेगी जांच कोलकाता, पश्चिम बंगाल के शिक्षा मंत्री दीपक बर्मन ने बुधवार को कहा कि वह कोलकाता के एक प्रतिष्ठित ईसाई मिशनरी स्कूल में भगवा साड़ी पहनने पर एक शिक्षिका से कथित तौर पर पूछताछ किए जाने के मामले की जांच करेंगे और आरोप सही पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी।

वि2 : अमेरिका राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसी अमेरिका की राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसी का गोपनीय संचार नेटवर्क ठप पड़ा : रक्षा अधिकारी वाशिंगटन, अमेरिका की राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसी (एनएसए) द्वारा गोपनीय सूचनाओं के आदान-प्रदान के लिए इस्तेमाल किया जाने वाला आंतरिक नेटवर्क मंगलवार को ठप पड़ गया जिसके लिए एजेंसी ने ‘‘नियमित रखरखाव’’ को जिम्मेदार ठहराया है।

वि26सीओपी31 भारत विकासशील देशों पर ऐतिहासिक ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन का बोझ डालना अनुचित:भारत अंताल्या , भारत ने बुधवार को सीओपी 31 में समान वैश्विक जलवायु कार्रवाई का आह्वान करते हुए कहा कि विकासशील देशों से ऐतिहासिक ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन का बोझ उठाने की उम्मीद करना अनुचित है।

अर्थ30गोल्डमैन सैक्स आरबीआई आरबीआई 2027 की दूसरी तिमाही तक रेपो दर में 0.75 प्रतिशत की वृद्धि करेगा : गोल्डमैन सैक्स नयी दिल्ली, खाद्य कीमतों में बढ़ोतरी और महंगाई का दबाव व्यापक रहने से भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) 2027 की दूसरी तिमाही तक नीतिगत दर रेपो में 0.75 प्रतिशत की वृद्धि कर सकता है। गोल्डमैन सैक्स रिसर्च की एक रिपोर्ट में यह अनुमान जताया गया है।

अर्थ14अदालत-कोचर आईसीआईसीआई बैंक चंदा कोचर को राहत, उच्च न्यायालय ने ऋण धोखाधड़ी मामले में मुकदमा चलाने की मंजूरी रद्द की मुंबई, बंबई उच्च न्यायालय ने आईसीआईसीआई बैंक की पूर्व मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) चंदा कोचर के खिलाफ वीडियोकॉन समूह को दिए गए कर्ज में कथित अनियमितताओं के मामले में मुकदमा चलाने की मंजूरी रद्द कर दी है।

खेल16खेल मंत्रालय लीड लीग आईपीएल सीओओ अमीन और आईओए सीईओ अय्यर खेल मंत्रालय की समिति में नयी दिल्ली, खेल मंत्रालय ने भारत में ‘पेशेवर रूप से प्रबंधित और आर्थिक रूप से टिकाऊ’ खेल लीग पारिस्थितिकी तंत्र तैयार करने के लिए बुधवार को 14 सदस्यीय समिति का गठन किया, जिसमें बीसीसीआई के सीईओ और आईपीएल के सीओओ हेमांग अमीन भी शामिल हैं।

खेल21खेल सैंडपेपरगेट बैनक्रॉफ्ट बैनक्रॉफ्ट ने कहा, गेंद से छेड़छाड़ करने की साजिश में पूरी टीम शामिल थी मेलबर्न, ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट में भूचाल लाने वाले 2018 के गेंद से छेड़छाड़ करने वाले मामले में शामिल रहे कैमरन बैनक्रॉफ्ट ने दावा किया है कि पूरी टीम को इस साजिश के बारे में पता था लेकिन आखिर में केवल तीन खिलाड़ियों को बलि का बकरा बनाया गया।

द कन्वरसेशन के साथ अनुबंध के तहत जारी खबरें:

वि28अंटार्कटिका पारिस्थितिकी नुकसान अंटार्कटिका में जूतों के निशान भी नाजुक पारिस्थितिकी तंत्र को पहुंचा सकते हैं नुकसान : अध्ययन हैमिल्टन, जंगलों और प्राकृतिक क्षेत्रों में घूमने जाने वाले लोगों को आमतौर पर सलाह दी जाती है कि वे वहां केवल अपने पैरों के निशान छोड़कर आएं। हालांकि, एक नए अध्ययन में सामने आया है कि अंटार्कटिका में पैरों के निशान भी दुर्लभ पारिस्थितिकी तंत्र को नुकसान पहुंचा सकते हैं और उनमें ऐसे बदलाव ला सकते हैं, जिनकी भरपाई संभव नहीं है।

वि25शी ट्रंप पुतिन सम्मेलन शी-पुतिन-ट्रंप की बैठक से बढ़ेगा महाशक्तियों का दबदबा, यूरोप-मध्यम शक्तियों के लिए क्या होंगे मायने? सिडनी, चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप बृहस्पतिवार को चीन के शेनझेन में एशिया-प्रशांत आर्थिक सहयोग (एपेक) शिखर सम्मेलन से इतर मुलाकात करने वाले हैं।

प्रमुख खबरें

Delhi Bullion Market में Gold Price 2800 रुपये लुढ़का, सातवें दिन भी भारी मंदी

अमेरिकी Chipmaker Intel ने Global IT Department में फिर की कर्मचारियों की छंटनी

US Navy ने Iran संघर्ष में एक्सपायर्ड Tomahawk मिसाइलें दागीं, कोड बदलकर किया इस्तेमाल

Rahul Gandhi पर बरसे BJP अध्यक्ष नितिन नबिन, कहा विदेशी मंचों पर देश का अपमान न करें