दिल्ली कैबिनेट ने EV policy को मार्च 2025 तक बढ़ाया, इलेक्ट्रिक वाहनों की खरीद पर सब्सिडी फिर से शुरू

By अंकित सिंह | Nov 28, 2024

आज आयोजित राज्य कैबिनेट की बैठक के दौरान घोषित निर्णयों की एक श्रृंखला के बीच, दिल्ली सरकार ने गुरुवार को दिल्ली इलेक्ट्रिक वाहन नीति को 31 मार्च, 2025 तक बढ़ाने की भी घोषणा की। जारी सूचना के अनुसार, दिल्ली के मुख्यमंत्री ने कहा यह निर्णय शहर की खराब वायु गुणवत्ता को देखते हुए लिया गया। उन्होंने कहा कि दिल्ली कैबिनेट ने ईवी नीति का विस्तार करने और 1 जनवरी, 2024 से प्रभावी सब्सिडी और सड़क कर छूट लागू करने का निर्णय लिया है।

इसे भी पढ़ें: Cars with air purifier: प्रदूषण के बीच चलाएं ये कारें जिनमें मिलती है एयर प्यूरीफायर

आतिशी ने कहा कि आज कैबिनेट में फैसला लिया गया है कि 01.01.2024 के बाद दिल्ली में बेचे जाने वाले सभी इलेक्ट्रिक वाहनों की सब्सिडी खरीदारों के खाते में भेजी जाएगी. साथ ही इस पॉलिसी को 31 मार्च 2025 तक बढ़ाया जा रहा है। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री ने आज दिल्ली अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम लिमिटेड (DSFDC) को 17 करोड़ रुपये से अधिक का अनुदान देने की भी घोषणा की. उन्होंने कहा कि यह निर्णय यह सुनिश्चित करेगा कि इस निगम के कर्मचारियों के लंबित वेतन का भुगतान किया जाए।

Auto News in Hindi and Upcoming Car and Bike Photos on Prabhasakshi

प्रमुख खबरें

Mumbai Rain Update | मुंबई में मानसून की धमाकेदार दस्तक! रातभर भारी बारिश के बाद ओरेंज अलर्ट जारी

India-China Bilateral Relations: NSA Ajit Doval ने चीनी विदेश मंत्री Wang Yi से कहा- एक-दूसरे की मुख्य चिंताओं का सम्मान करें दोनों देश

West Asia संकट के बावजूद Akasa Air की ऊंची उड़ान, 30% कैपेसिटी बढ़ाने का Mega Plan

Infosys की AI से अरबों की कमाई, Nandan Nilekani का बड़ा दावा- Technology नौकरियां नहीं छीनेगी