दिल्ली कैपिटल्स कोच रिकी पोंटिंग बोले- इसी टीम के साथ फिर अगले IPL में फिर उतरेगी डीसी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 14, 2021

शारजाह। दिल्ली कैपिटल्स के मुख्य कोच रिकी पोंटिंग को पता है कि आईपीएल की नीलामी में उनकी टीम तीन या चार खिलाड़ियों को ही बरकरार रखेगी लेकिन उन्होंने कहा कि संभव होने पर उन्हें अगले सत्र में भी इसी टीम के साथ लीग में उतरने पर कोई ऐतराज नहीं है। पोंटिंग ने स्वीकार किया कि बुधवार को दूसरे क्वालीफायर में कोलकाता नाइट राइडर्स ने उनकी टीम को उन्नीस साबित कर दिया। उन्होंने मैच के बाद कहा ,‘‘ ईमानदारी से कहूं तो मैं सभी को इसी टीम में फिर देखना चाहूंगा। यह शानदार टीम है और खिलाड़ियों, सहयोगी स्टाफ, कोचों ने बेहतरीन काम किया है। हमारे प्रदर्शन से ही पता चलता है।’’

इसे भी पढ़ें: IPL Final : कैप्टन कूल धोनी के करिश्मे का मुकाबला केकेआर की स्पिन तिकड़ी से होगा

केकेआर के हाथों हार के लिये उन्होंने रन नहीं बन पाने को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा कि पावरप्ले से ही सब कुछ बदल गया। उन्होंने कहा ,‘‘अगर पूरे सत्र का आकलन करूं तो यही एक मैच था जिसमें हम खराब खेले। हमने अच्छी बल्लेबाजी नहीं की और पावरप्ले में रन नहीं बनाये। मध्यक्रम में विकेट लगातार गिरते रहे।

प्रमुख खबरें

Gurugram के Sector 38 स्थित PG में पुलिस की छापेमारी, 21 लोग हिरासत में

Kalkaji में पड़ोसियों के बीच खूनी संघर्ष, एक व्यक्ति की मौत और भाई AIIMS में भर्ती

आखिर कैसे हुआ Mumbai का BMW Accident? रफ्तार और नशे की जांच में जुटी पुलिस

गुजरात के Wadia गांव में बच्चियों को देह व्यापार से बचाने के लिए कम उम्र में सगाई की प्रथा