अयोध्या पहुंचे दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, राम जन्मभूमि के किए दर्शन

By अंकित सिंह | Oct 26, 2021

उत्तर प्रदेश में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं। ऐसे में सभी दल अपनी-अपनी समीकरणों को साधने की कोशिश में जुट गई है। इसी कड़ी में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल अयोध्या पहुंचे हैं जहां उन्होंने हनुमानगढ़ी मंदिर में पूजा अर्चना की है। अरविंद केजरीवाल के साथ राज्यसभा सांसद और उत्तर प्रदेश प्रभारी संजय सिंह भी मौजूद रहे। इसके साथ ही केजरीवाल ने अयोध्या के राम जन्मभूमि के भी दर्शन किए। केजरीवाल पहले हनुमानगढ़ी पहुंचे तब वह राम जन्मभूमि के दर्शन करने पहुंचे। उत्तर प्रदेश में 2022 में विधानसभा चुनाव होने हैं। राज्य की 403 सीटों पर चुनाव होंगे। आम आदमी पार्टी ने इसके लिए अपने चुनावी तैयारियां शुरू कर दी है। 100 सीटों के लिए उम्मीदवारों का ऐलान भी कर दिया गया है। संजय सिंह ने बताया कि अरविंद केजरीवाल रामराज चाहते हैं। ऐसा रामराज्य चाहते हैं जिसमें आम आदमी की खुशहाली हो। लोग भयमुक्त होकर अपना जीवन जी सकें। 

प्रमुख खबरें

T20I में 50 छक्के जड़कर Ishan Kishan बने तीसरे खिलाड़ी, Suryakumar Yadav की सूची में एंट्री

Delhi में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, Metro स्टेशन बंद होने पर Supreme Court ने जताई चिंता

Sanju Samson के 82 रन से भारत ने West Indies के खिलाफ बनाया 249 रन का रिकॉर्ड स्कोर

Shanghai Masters से Novak Djokovic बाहर, Ben Shelton और Hubert Hurkacz जीते