दिल्ली: मुख्यमंत्री ने झुग्गियों को हटाने की अफवाह फैलाने वालों पर पुलिस कार्रवाई की चेतावनी दी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 04, 2025

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मंगलवार को कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में झुग्गी बस्तियों को ढहाने की ‘‘अफवाह’’ फैलाने वालों को पुलिस कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा। गुप्ता ने इस संबंध में बैठक की और यह भी कहा कि झुग्गी बस्ती के निवासियों को स्थायी घर प्रदान किए बिना किसी भी झुग्गी को गिराया नहीं जाएगा।

सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को दक्षिण दिल्ली में ‘मद्रासी कैंप’ की झुग्गियों को गिराने को लेकर विपक्षी दलों से बहुत आलोचना का सामना करना पड़ रहा है।

बयान में कहा गया है, ‘‘मुख्यमंत्री ने कहा कि कुछ लोग झुग्गियों को गिराने के बारे में गलत सूचना फैला रहे हैं, जबकि सरकार ने आश्वासन दिया है कि निवासियों को स्थायी आवास प्रदान किए बिना किसी भी झुग्गी को ध्वस्त नहीं किया जाएगा।’’

बयान के अनुसार, इस तरह की अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। बैठक के दौरान गुप्ता ने अधिकारियों को झुग्गी बस्तियों में नाले की व्यवस्था, जल निकासी की व्यवस्था, पीने का पानी, सड़कों, सड़कों पर प्रकाश की व्यवस्था, सामुदायिक शौचालय और अपशिष्ट प्रबंधन को बनाए रखने का निर्देश दिया।

उन्होंने कहा, ‘‘यह सुनिश्चित करना हमारी जिम्मेदारी है कि झुग्गी बस्ती के निवासी अन्य दिल्लीवासियों के समान सुविधाएं प्राप्त करें। हमारा लक्ष्य न केवल पुनर्विकास करना है, बल्कि उनके जीवन की गुणवत्ता में सुधार करना भी है।’’ उन्होंने कहा कि दिल्ली में सभी झुग्गी बस्तियों का पुनर्विकास चरणबद्ध तरीके से किया जाएगा।

प्रमुख खबरें

Supreme Court की पत्रकार को बड़ी राहत, Ram Mandir चंदा विवाद रिपोर्ट के बाद दर्ज FIR पर मिली Interim Protection

Raksha Bandhan 2026: एक से ज्यादा भाई हों तो किसे पहले बांधें राखी? जानें Traditional Rituals और नियम

शोपियां में सुरक्षाबलों की बड़ी कामयाबी, दो Joint Operations में दबोचे गए 6 Terror Associates

राजनीति और युद्ध एक दूसरे के पूरक, General Anil Chauhan ने Operation Sindoor के जरिए समझाया National Security का ढांचा