PM Modi से मिलीं दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता, विकास के रोडमैप पर हुई चर्चा

By अंकित सिंह | Feb 22, 2025

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शीर्ष कुर्सी संभालने के बाद पहली बार शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से उनके आवास पर मुलाकात की। गुप्ता और पीएम मोदी के बीच आने वाले समय में दिल्ली के विकास पर बातचीत हुई। नए सीएम ने अपने कार्यकाल के दूसरे दिन महिला सम्मान योजना को लेकर भी अहम बैठक बुलाई। इससे पहले दिन में दिल्ली के मुख्यमंत्री ने दिल्ली के बुनियादी ढांचे में सुधार के लिए पीडब्ल्यूडी विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की। 

इसे भी पढ़ें: Delhi CM रेखा गुप्ता ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से की मुलाकात, कहा- विकास यात्रा में आपका मार्गदर्शन सदैव मिलता रहेगा

आतिशी ने शनिवार को गुप्ता को लिखे पत्र में सवाल उठाया कि महिलाओं को वित्तीय सहायता देने की योजना को नयी सरकार की पहली कैबिनेट बैठक में मंजूरी क्यों नहीं दी गई, जबकि प्रधानमंत्री ने एक चुनावी रैली में इसका वादा किया था। भाजपा ने इस महीने की शुरुआत में हुए विधानसभा चुनाव में ‘आप’ को शिकस्त दी थी, जिसके बाद गुप्ता और उनकी मंत्रिपरिषद ने बृहस्पतिवार को पद की शपथ ली थी।

प्रमुख खबरें

Income Tax अलर्ट: REIT-InvIT से होने वाली कमाई पर बदल गए नियम, ITR फाइलिंग में रखें खास ध्यान

Global Oil Crisis: होर्मुज संकट से $84 के पार पहुंचा Brent Crude, ईरान-अमेरिका में बढ़ी तकरार

India Neighborhood First policy: बांग्लादेश से लेकर नेपाल तक भारत का बड़ा गेम, पलटा पासा !

Google में बड़ा Leadership बदलाव: Demis Hassabis बने अध्यक्ष, 27 साल बाद Jeff Dean ने छोड़ी कंपनी