Delhi: CM रेखा गुप्ता बोलीं, आवारा कुत्तों से परेशान हैं लोग, चरणबद्ध तरीके से लागू करेंगे सुप्रीम कोर्ट का आदेश

By अंकित सिंह | Aug 11, 2025

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि आवारा कुत्तों की समस्या विकराल रूप ले चुकी है और उन्होंने आश्वासन दिया कि सरकार शीघ्र ही एक नीति लेकर आएगी तथा योजनाबद्ध तरीके से उच्चतम न्यायालय के आदेश को लागू करेगी। सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को अधिकारियों को दिल्ली-एनसीआर के इलाकों से सभी आवारा कुत्तों को हटाकर उन्हें आश्रय स्थलों में रखने का निर्देश दिया और कहा कि ये कुत्ते सड़कों पर वापस नहीं आएंगे। शीर्ष अदालत राष्ट्रीय राजधानी में आवारा कुत्तों के काटने से होने वाले रेबीज के मामले में 28 जुलाई को स्वतः संज्ञान लेते हुए शुरू किए गए एक मामले की सुनवाई कर रही थी।

इसे भी पढ़ें: मानहानि केस में मेधा पाटकर की सजा बरकरार, लेकिन सुप्रीम कोर्ट से मिली एक राहत

दिल्ली सरकार ने भी इस मुद्दे पर कई बैठकें की हैं। पिछले हफ़्ते मंत्री कपिल मिश्रा ने कहा था कि सरकार एक मानवीय नीति लेकर आएगी। कुत्तों के काटने की घटनाओं से निपटने के लिए कई निर्देश पारित करते हुए न्यायालय ने चेतावनी दी कि यदि कोई व्यक्ति या संगठन आवारा कुत्तों को उठाने में अधिकारियों के काम में बाधा डालेगा, तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। न्यायमूर्ति जे बी पारदीवाला और न्यायमूर्ति आर महादेवन की पीठ ने कहा कि फिलहाल लगभग 5,000 आवारा कुत्तों के लिए आश्रय गृह बनाए जाने चाहिए और कुत्तों के बधियाकरण और टीकाकरण के लिए पर्याप्त संख्या में कर्मचारी तैनात किए जाने चाहिए। पीठ ने कहा कि आवारा कुत्तों को आश्रय स्थलों में रखा जाए और उन्हें सड़कों, कॉलोनियों और सार्वजनिक स्थानों पर न छोड़ा जाए।

प्रमुख खबरें

अमेरिका-ईरान तनाव और महंगाई के आंकड़ों के चलते सोने-चांदी की कीमतों पर दबाव रहने के आसार

राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर कांग्रेस का हमला, पीएम मोदी की चुप्पी पर उठाए सवाल

उमर अब्दुल्ला ने भाजपा पर लगाया पिछले दरवाजे से सत्ता में आने और पार्टियां तोड़ने का आरोप

होर्मुज में जहाज पर हमले के बाद अमेरिका और ईरान में भारी टकराव, खाड़ी देशों पर बरसीं मिसाइलें