दिल्ली के सीएम का पंजाब सरकार पर हमला, पलटवार में बोले चन्नी- भगोड़ा है केजरीवाल

By अंकित सिंह | Dec 24, 2021

दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल लगातार पंजाब का दौरा कर रहे हैं। इसी कड़ी में आज वह अमृतसर पहुंचे और हाल के दिनों में हुई बेअदबी की घटनाओं और लुधियाना की जिला कोर्ट में ब्लास्ट को लेकर पंजाब सरकार पर निशाना साधा है। अरविंद केजरीवाल ने मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी और कांग्रेस पर सीधा निशाना साधा। केजरीवाल ने चन्नी सरकार को कमजोर सरकार बता दिया और कहा कि यह लोग आपस में ही लड़ रहे हैं। यह पंजाब को संभालने के लिए नहीं बने हैं। केजरीवाल ने कहा कि अभी कुछ दिन पहले बेअदबी की घटना हुई थी और उसके कुछ दिन बाद ही ब्लास्ट हो गया। जनता को लग रहा है कि चुनाव के ठीक पहले इस तरह की घटनाएं साजिश के तहत पंजाब का माहौल खराब करने के लिए की जा रही हैं। 

प्रमुख खबरें

SEBI ने Portfolio Managers के नियमों में किया बदलाव, IPO और विदेशी सिक्योरिटीज में निवेश को मंजूरी

Mahadev App से सट्टेबाजी में 94400 करोड़ रुपये की कमाई, ED ने कोर्ट को बताया

White House में रोक जारी रहने पर CNN समेत तीन मीडिया संस्थान पहुंचे अदालत

India GDP Growth पर बढ़ा भरोसा S&P ने वृद्धि अनुमान बढ़ाकर 7 Percent किया