दिल्ली कांग्रेस ने आलाकमान को लिखा पत्र, कहा- जल्द करें उम्मीदवारों की घोषणा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 03, 2019

नयी दिल्ली। दिल्ली कांग्रेस ने अगले साल की शुरूआत में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए जल्द उम्मीदवारों की घोषणा की मांग करते हुए पार्टी आलाकमान को पत्र लिखा है। पार्टी के एक नेता ने बताया कि दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष शीला दीक्षित ने पिछले सप्ताह पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी और महासचिव (संगठन) के सी वेणुगोपाल को पत्र लिखकर उम्मीदवारों की जल्द घोषणा की सिफारिश की है। उन्होंने कहा कि हालिया लोकसभा चुनावों में पार्टी की हार की पड़ताल के लिए दीक्षित द्वारा गठित कमेटी की रिपोर्ट के आधार पर यह सिफारिश की गयी है। रिपोर्ट में उम्मीदवारों के चयन में बाहरी लोगों को स्थान देने से बचने का भी सुझाव दिया गया है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के लिए बहुत देर से अपने उम्मीदवारों की घोषणा की। दिल्ली में सभी सातों सीटों पर पार्टी की हार के लिए कई कारणों में से इसे भी एक वजह माना जा रहा है। दिल्ली कांग्रेस के नेता ने कहा कि शीर्ष नेतृत्व को एक पत्र में दीक्षित ने राज्य, जिला और प्रखंड स्तर पर पार्टी के ढांचे को पुनर्गठित करने की अनुमति भी मांगी है। 

प्रमुख खबरें

UPI Payment पर MDR से नकद लेन देन बढ़ने की आशंका गलत, सरकार ने स्थिति साफ की

DU की छात्राओं से छेड़छाड़: Delhi Police ने दो छात्रों अभिनव और अभिमन्यु को किया गिरफ्तार

सतीशन की Chartered विमान यात्रा पर Shashi Tharoor और कांग्रेस नेताओं ने किया बचाव

Tata Sons ने Noel Tata को दिया जवाब, N Chandrasekaran की दोबारा नियुक्ति को सही बताया