Delhi Elections: AAP ने जारी की 20 उम्मीदवारों की दूसरी सूची, मनीष सिसोदिया की बदली सीट, पटपड़गंज से लड़ेंगे अवध ओझा

By अंकित सिंह | Dec 09, 2024

आम आदमी पार्टी (आप) ने सोमवार को 20 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की। अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली पार्टी ने पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की सीट बदल दी, जो पटपड़गंज से विधायक हैं। अब वह जंगपुरा सीट से चुनाव लड़ेंगे। सिसोदिया की सीट पटपड़गंज से इस बार अवध ओझा को टिकट दिया गया है जो एक शिक्षाविद् और लोकप्रिय यूट्यूबर हैं। वह हाल ही में सत्तारूढ़ आप पार्टी में शामिल हुए हैं।

इसे भी पढ़ें: CISF, DJB की नौकरी छोड़ पार्षद, डिप्टी मेयर, मेयर और फिर बने विधायक, जानें आप के नेता Sahiram की कहानी

पार्टी ने नवंबर में 11 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की थी। दिल्ली में 2025 के विधानसभा चुनाव के लिए सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी द्वारा उम्मीदवारों को अंतिम रूप देने की प्रक्रिया चल रही है। 2020 के विधानसभा चुनावों में, आम आदमी पार्टी ने अपने 70 उम्मीदवारों की सूची से 15 मौजूदा विधायकों को हटा दिया, जबकि 24 नए चेहरों को मैदान में उतारा। इनमें वर्तमान मुख्यमंत्री आतिशी, पार्टी के वर्तमान राज्यसभा सदस्य राघव चड्ढा और दिलीप पांडे भी शामिल हैं। ये तीनों 2019 के लोकसभा चुनाव में असफल रहे थे। 

प्रमुख खबरें

Manik Saha ने पूरा किया वादा: Judo Star Asmita Dey को मिला 10 लाख का Check और अगरतला में अपना घर

Commonwealth Fencing Championship: लागोस में Team India का दबदबा, तीसरे दिन 3 Gold समेत जीते 5 पदक

England Test Captain Joe Root ने खिलाड़ियों पर से हटाया Night Curfew, कहा- अपनी Responsibility खुद समझें Team Members

India vs Sri Lanka Test: Washington Sundar के बाहर होने से Team India की बढ़ी मुश्किलें, लगा बड़ा झटका