दिल्ली चुनाव: उपमुख्यमंत्री सिसोदिया ने पटपड़गंज सीट से नामांकन पत्र दाखिल किया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 16, 2020

नयी दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनावों के लिए आप के वरिष्ठ नेता और उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने बृहस्पतिवार को पटपड़गंज विधानसभा सीट से अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। एक वरिष्ठ चुनाव अधिकारी ने बताया, ‘‘उन्होंने दिन में करीब दो बजे नामांकन पत्र दाखिल किया।’’

नामांकन पत्र दाखिल करने से पहले सिसोदिया ने एक रैली निकाली जिसमें सैकड़ों आप समर्थकों ने हिस्सा लिया। पटपड़गंज से मौजूदा विधायक सिसोदिया ने कहा कि दिल्ली में आगामी चुनाव पिछले पांच साल में आप सरकार द्वारा किए गए काम के आधार पर लड़ा जाएगा। दिल्ली में आठ फरवरी को विधानसभा चुनाव होने वाले हैं।

प्रमुख खबरें

उत्तराखंड में Congress ने बनाए जिला प्रभारी, BJP 26 नवंबर से शुरू करेगी मिशन-2027

Puri Jagannath Temple में NRI श्रद्धालुओं से ठगी, दर्शन के नाम पर पैसे ऐंठने वाले 5 गिरफ्तार

कम बारिश से इंदौर में गहराया जलसंकट, नगर निगम ने मांगे 110 करोड़ रुपये

Bisleri ने पेयजल को बताया सुरक्षित, FSSAI की जांच में सहयोग का दिया भरोसा