दो विचारधाराओं के बीच का मुकाबला है दिल्ली चुनाव, नतीजे सबको चौंका देंगे: अमित शाह

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 06, 2020

नयी दिल्ली। केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आठ फरवरी को होने वाले दिल्ली विधानसभा चुनाव को दो  विचारधाराओं  का मुकाबला करार देते हुए कहा कि चुनाव नतीजे सबको चौंका देंगे। शाह ने पूर्वी दिल्ली के कोंडली में एक चुनाव सभा में सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी और कांग्रेस पर हमले जारी रखते हुए कहा कि उन्होंने अपनी  वोटबैंक  की राजनीति के डर से संशोधित नागरिकता कानून, अयोध्या में राम मंदिर और अनुच्छेद 370 के प्रावधान हटाने जैसे मुद्दों पर भाजपा का विरोध किया। उन्होंने भीड़ से पूछाकि  क्या आप उनका वोटबैंक हैं  तो जवाब आया नहीं। फिर उन्होंने पूछा कि  उनका वोटबैंक कौन है तो जवाब मिला, शाहीन बाग।

प्रमुख खबरें

ICC पर America ने लगाए कड़े वित्तीय प्रतिबंध, अदालत को बताया राजनीतिक रूप से प्रेरित

Shreyas Iyer ने लगाई 18 पायदान की छलांग, ICC T20I Ranking में करियर के बेस्ट 7वें स्थान पर पहुंचे

UP Cabinet ने भदोही का नाम बदलकर ‘संत रविदास नगर भदोही’ करने को दी मंजूरी

TCS के नतीजों से IT शेयरों में उछाल, निवेशकों की संपत्ति 65648 करोड़ रुपये बढ़ी