Delhi Election Results 2025: सभी 70 सीटों के आए रुझान, BJP को बंपर बहुमत, जानें AAP की सीटे

By अंकित सिंह | Feb 08, 2025

आज दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजे का दिन है। दिल्ली के सभी 70 सीटों के लिए शुरूआती रुझान सामने आ गए हैं। शुरुआती रुझानों में भाजपा 45 सीटों के साथ अपनी बढ़त बनाए हुए हैं। दिल्ली में 36 सीटों की जरूरत होती है सरकार बनाने के लिए। ऐसे में भाजपा बहुमत प्राप्त कर चुकी है। दूसरी ओर आम आदमी पार्टी को करारा झटका लगा है। पार्टी सिर्फ 24 सीटों पर अपनी बढ़त बनाई हुई है। वहीं इस बार ऐसा लगता है कि कांग्रेस का खाता खुल सकता है। पार्टी एक सीट पर आगे चल रही है। दिलचस्प बात यह है कि आम आदमी पार्टी के तीन बड़े नेता अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया और मुख्यमंत्री आतिशी अपनी-अपनी सीटों से पीछे चल रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: दिल्ली के सियासी दंगल के किसकी होगी जीत? शनिवार को वोटों की गिनती, आप और भाजपा के बीच कांटे की टक्कर

विशेष रूप से, नतीजों से पता चलेगा कि क्या दिल्ली में AAP का राजनीतिक प्रभुत्व बरकरार है या भाजपा ने भगवा पार्टी को 1998 के बाद पहली बार सत्ता में लौटने के लिए पर्याप्त नुकसान पहुंचाया है। 1998 से 2013 तक दिल्ली पर शासन करने वाली कांग्रेस पिछले दो चुनावों में एक भी सीट जीतने में नाकाम रहने के बाद वापसी की कोशिश कर रही है। 1.55 करोड़ योग्य मतदाताओं वाली दिल्ली में 5 फरवरी के चुनाव में 60.54 प्रतिशत मतदान हुआ।

प्रमुख खबरें

केंद्रीय कर्मियों के DA में तीन प्रतिशत बढ़ोतरी, Yogi Adityanath ने जताया आभार

Houthi विद्रोहियों ने Aden Airport पर किया हमला, खाली कराया गया पूरा परिसर

Madhepura के अस्पताल से भागे दो विचाराधीन कैदी, Police ने कुछ घंटों में दबोचा

Sri Lanka से हार के बाद Final मुकाबले में Babar Azam से बड़ी पारी चाहते हैं Mike Smith