दिल्ली के सियासी दंगल के किसकी होगी जीत? शनिवार को वोटों की गिनती, आप और भाजपा के बीच कांटे की टक्कर

कांग्रेस पार्टी वे भी दिल्ली पूरी मेहनत की है। भाजपा नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) और चिराग पासवान की लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ रही है। पार्टी ने बुराड़ी और देवली सीट इन दोनों पार्टियों के लिए छोड़ दी है।
दिल्ली में विधानसभा चुनाव 2025 के नतीजे शनिवार 8 फरवरी को आएंगे। वोटों की गिनती सुबह 8 बजे से शुरू होगी। दिल्ली की सभी 70 विधानसभा सीटों के लिए 5 फरवरी को एक ही चरण में मतदान हुआ था। आम आदमी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी के बीच मुख्य मुकाबला है। हालांकि, कांग्रेस पार्टी वे भी दिल्ली पूरी मेहनत की है। भाजपा नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) और चिराग पासवान की लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ रही है। पार्टी ने बुराड़ी और देवली सीट इन दोनों पार्टियों के लिए छोड़ दी है।
इसे भी पढ़ें: कुछ तो तर्क से बात करो यार, इतना क्यों घबराए हुए हो? संदीप दीक्षित का केजरीवाल पर वार
भारतीय चुनाव आयोग (ECI) के वोटर टर्नआउट ऐप के मुताबिक, दिल्ली में 60.54 फीसदी मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। भाजपा की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने दावा किया है कि उनकी पार्टी करीब 50 सीटें जीतेगी। वहीं, आप ने एग्जिट पोल के अनुमानों को खारिज करते हुए कहा कि वह फिर से सरकार बनाएगी और उसके संयोजक अरविंद केजरीवाल चौथी बार मुख्यमंत्री बनेंगे। दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) एलिस वाज ने कहा कि मतगणना पर्यवेक्षकों, मतगणना सहायकों और प्रक्रिया के लिए प्रशिक्षित सहायक कर्मचारियों सहित कुल 5,000 कर्मियों को शनिवार को मतगणना के लिए तैनात किया जाएगा।
मतदाता सूची के अनुसार दिल्ली में मतदाताओं की कुल संख्या 1,55,37,634 है, जिसमें 12,776 सेवा मतदाता शामिल हैं। बवाना, सुल्तानपुर माजरा, मंगोलपुरी, करोल बाग, पटेल नगर, मादीपुर, देवली, त्रिलोकपुरी, अंबेडकर नगर, कोंडली, सीमापुरी और गोकलपुर सहित 12 निर्वाचन क्षेत्र अनुसूचित जाति (एससी) के लिए आरक्षित हैं, जबकि अनुसूचित जनजाति (एसटी) के लिए कोई सीट आरक्षित नहीं है। 2025 में मतदान केंद्रों की कुल संख्या 13,033 है। आम आदमी पार्टी (आप) के अरविंद केजरीवाल 2015 से 2020 तक और फिर 2020 से 2024 तक दिल्ली के मुख्यमंत्री रहे। आतिशी सितंबर 2024 से दिल्ली की मुख्यमंत्री हैं।
इसे भी पढ़ें: Delhi News: एग्जिट पोल के बाद हलचल, AAP ने अपलोड किया 17C, केजरीवाल बोले- पारदर्शी काम नहीं कर रहा है EC
दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी (AAP) कालकाजी से, पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (AAP) नई दिल्ली से, मनीष सिसोदिया (AAP) जंगपुरा से, परवेश साहिब सिंह वर्मा (भाजपा) नई दिल्ली से, संदीप दीक्षित (कांग्रेस) नई दिल्ली से, रमेश बिधूड़ी (भाजपा) कालकाजी से, अलका लांबा (कांग्रेस) कालकाजी से, सौरभ भारद्वाज (AAP) ग्रेटर कैलाश से, सत्येन्द्र कुमार जैन (AAP) शकूर बस्ती से, सोमनाथ भारती (AAP) मालवीय नगर, गांधी नगर से अरविंदर सिंह लवली (बीजेपी), बल्लीमारान से इमरान हुसैन (आप), मादीपुर से राखी बिड़ला (आप), मालवीय नगर से सतीश उपाध्याय (बीजेपी), बादली से देवेंद्र यादव (कांग्रेस) महत्वपूर्ण उम्मीदवार हैं।
अन्य न्यूज़












