दिल्ली चुनाव: AAP कार्यकर्ताओं में खुशी, बजने लगे ढोल नगाड़े

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 11, 2020

नयी दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव की मतगणना के तहत मंगलवार सुबह आए रुझानों में आप को भारी जीत के संकेत मिलते ही आम आदमी पार्टी (आप) के मुख्यालय में जश्न का माहौल बन गया है। आप मुख्यालय को नीले और सफेद रंग के गुब्बारों से सजाया गया है और यहां मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के बड़े-बड़े कट-आउट लगाए गए हैं। हरि नगर से पार्टी के कार्यकर्ता संजीव सिंह ने कहा, ‘‘हम जानते थे। हमने देश की राजनीति को बदल दिया है। इस बार दिल्ली, अगली बार भारत।’’ एक अन्य कार्यकर्ता फरीन खान ने कहा, ‘‘हम उम्मीद करते हैं कि स्पष्ट बहुमत मिले ताकि यह संदेश जाए कि हिंदू-मुस्लिम राजनीति करना अब काम नहीं आएगा।’’

प्रमुख खबरें

Hindustan Zinc में Stake Sale की तैयारी, ₹80,000 करोड़ का Disinvestment Target पूरा करेगी सरकार

Womens Asia Cup से पहले Pakistan को बड़ा झटका, Najiha Alvi चोटिल होकर बाहर, Sadaf Shamas की हुई एंट्री

England Cricket में बड़ा बवाल, Nightclub के बाहर हथकड़ी में दिखे Brydon Carse टेस्ट मैच से बाहर

हरियाणा में Godrej Group का मेगा प्लान, 20,000 करोड़ के Investment से खुलेंगे 40,000 Jobs के नए द्वार