Delhi Elections: वोट डालने के बाद बोलीं आतिशी, ये चुनाव सिर्फ चुनाव नहीं, धर्मयुद्ध है

By अंकित सिंह | Feb 05, 2025

दिल्ली विधानसभा चुनाव में अपना वोट डालने से पहले, मुख्यमंत्री और कालकाजी विधानसभा सीट से आप उम्मीदवार आतिशी ने बुधवार को चुनाव को "सच्चाई बनाम झूठ" की लड़ाई करार दिया और पार्टी की जीत की उम्मीद करते हुए कहा कि दिल्ली के लोग सच्चाई के साथ खड़े होंगे और गुंडागर्दी को हराएंगे। दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने भी अपने चुनावी मताधिकार का प्रयोग करने से पहले कालकाजी मंदिर में पूजा-अर्चना की।

इसे भी पढ़ें: 'हम जीतने और सरकार बनाने के लिए चुनाव लड़ रहे', दिल्ली में वोटिंग के बीच कांग्रेस का दावा

मुख्यमंत्री ने कहा कि एक तरफ पढ़े-लिखे लोग हैं जो विकास के लिए काम कर रहे हैं और दूसरी तरफ वो लोग हैं जो गुंडागर्दी कर रहे हैं। मुझे पूरा भरोसा है कि जनता काम करने वालों को वोट देगी, गुंडों को नहीं। दिल्ली पुलिस खुलेआम बीजेपी के लिए काम कर रही है। आतिशी कालकाजी सीट से पूर्व AAP नेता और कांग्रेस उम्मीदवार अलका लांबा और बीजेपी के रमेश बिधूड़ी के खिलाफ चुनावी मैदान में हैं। इससे पहले आज, आतिशी ने मतदाताओं से राष्ट्रीय राजधानी में चल रहे विधानसभा चुनावों में मतदान करने का आग्रह किया।

प्रमुख खबरें

T20 International में 4788 रन: Smriti Mandhana बनीं दुनिया की नंबर 1 बल्लेबाज

Asian Games: Vidarsa Vinod ने 10m Air Rifle टीम स्पर्धा में जीता Silver Medal

Asian Games Table Tennis: भारतीय पुरुष और महिला टीम ने Indonesia को 3-0 से हराया

Mumbai में Metro निर्माण का बैरिकेड गिरने से 54 वर्षीय बाइक सवार की मौत