'दिल्ली चुनाव का बिहार पर कोई असर नहीं', लालू बोले, मेरे रहते राज्य में भाजपा नहीं बना सकती सरकार

By अंकित सिंह | Feb 13, 2025

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) नेता लालू प्रसाद यादव ने दिल्ली विधानसभा चुनाव नतीजों के बिहार में महत्व को खारिज करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पास राज्य में सरकार बनाने की कोई संभावना नहीं है। यादव ने कहा कि जनता अब भाजपा की स्थिति को पहचान गयी है। दिल्ली चुनाव के नतीजे और उसके बिहार पर प्रभाव के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। वे सरकार कैसे बना सकते हैं? क्या हमारे रहते हुए भाजपा सरकार बना सकती है? लोगों ने अब भाजपा को पहचान लिया है। 

इसे भी पढ़ें: चुनावी हार के बाद INDIA Bloc को कपिल सिब्बल की सलाह, मिलकर काम करने की ज़रूरत

इससे पहले बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बुधवार को राष्ट्रीय जनता दल (राजद) पर निशाना साधते हुए कहा कि राज्य में उसके शासनकाल में लोग शाम के बाद घर से बाहर निकलने से डरते थे। जनता दल (यूनाइटेड) के प्रमुख ने संत रविदास जयंती के अवसर पर पटना में आयोजित एक समारोह को संबोधित करते हुए अपने चिरप्रतिद्वंद्वी लालू प्रसाद यादव की पार्टी पर निशाना साधते हुए यह बात कही। नीतीश ने किसी का नाम लिए बिना ही विपक्षी दलों परनिशाना साधा और अपने मौजूदा सहयोगी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की तारीफ की। 

प्रमुख खबरें

Rajya Sabha में फिर भड़कीं SP MP Jaya Bachchan, टोका-टोकी पर बोलीं- बच्चे बैठ जाओ

प्रमोद तिवारी का Himanta Sarma पर पलटवार, BJP को Israel में बनानी चाहिए सरकार

Women Health: क्या प्रेग्नेंसी वाला Sugar, Delivery के बाद भी बना रहता है? जानें पूरा सच

Ram Navami पर PM Modi का राष्ट्र के नाम संदेश, प्रभु राम के आशीर्वाद से पूरा होगा Viksit Bharat का संकल्प