Delhi Excise Policy: सरकारी गवाह के पिता को BJP की सहयोगी ने दिया टिकट, हमलावर हुई AAP

By अंकित सिंह | Mar 30, 2024

भारतीय जनता पार्टी की सहयोगी तेलुगु देशम पार्टी ने आगामी आम चुनाव में ओंगोल लोकसभा सीट से मगुंटा श्रीनिवासुलु रेड्डी को मैदान में उतारा है, इसके कुछ महीने बाद वह और उनके बेटे राघव वाईएसआर कांग्रेस पार्टी से चंद्रबाबू-नायडू के नेतृत्व वाले संगठन में शामिल हो गए थे। ओंगोल से चार बार सांसद रहे मगुंटा श्रीनिवासुलु रेड्डी दिल्ली उत्पाद शुल्क नीति मामले में अपना नाम सामने आने के बाद चर्चा में हैं, जिसमें दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार किया गया है। उनका बेटा एक्साइज पॉलिसी मामले में सरकारी गवाह है। 

केजरीवाल ने दावा किया बाद में ईडी ने उनके परिसरों की रेटिंग की और उनके बेटे को गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने कहा कि जब बेटा पांच महीने तक गिरफ्तार रहता है तो पिता अपना बयान बदल देता है। उन्होंने 16 जुलाई, 2023 को अपना बयान बदल दिया और उनके बेटे को 18 जुलाई को रिहा कर दिया गया। मिशन पूरा हुआ। इसका मतलब है कि ईडी का एकमात्र मिशन मुझे फंसाना था। केजरीवाल के मुताबिक, मगुंटा श्रीनिवास रेड्डी ने एजेंसी को तीन बयान दिए लेकिन केवल एक पर ही विचार किया गया। उनके बेटे राघव मगुंटा पर केजरीवाल ने कहा कि उनके कुल सात बयानों में से छह उनके (केजरीवाल) खिलाफ नहीं थे। लेकिन जैसे ही उन्होंने अपने खिलाफ सातवां बयान दिया, मगुंटा को जेल से रिहा कर दिया गया। 

इसे भी पढ़ें: आंध्र क्रिकेट संघ ने Hanuma Vihari को भेजा कारण बताओ नोटिस, ACA पर गंभीर आरोप लगाते हुए छोड़ी थी कप्तानी

आप नेता सौरभ भारद्वाज ने शनिवार को दिल्ली शराब नीति मामले में सरकारी गवाह बने राघव मंगुता रेड्डी के पिता को लोकसभा उम्मीदवार के रूप में मैदान में उतारने के भाजपा सहयोगी टीडीपी के कदम पर सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी पार्टी एक ऐसे व्यक्ति के लिए प्रचार करेगी जो दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ मुख्य गवाह है। उन्होंने कहा कि हमने आपको शरत रेड्डी के बीजेपी से रिश्ते के बारे में बताया था। मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार होने के बाद उन्होंने बीजेपी को पैसा दान दिया था। आज हम बात कर रहे हैं वाईएसआरसीपी के पूर्व सांसद मगुंटा रेड्डी और उनके बेटे राघव मंगुता रेड्डी की। कल, एनडीए सदस्य टीडीपी ने उन्हें (मगुंटा रेड्डी) लोकसभा चुनाव के लिए अपना उम्मीदवार नामित किया। इसका मतलब है कि पीएम मोदी और पूरी बीजेपी अब किसी ऐसे व्यक्ति के लिए वोट जुटाएगी जो (दिल्ली के सीएम) अरविंद केजरीवाल के खिलाफ मुख्य गवाह है। 

प्रमुख खबरें

Nagpur में Chlorine Gas का रिसाव होने से कई लोग अस्पताल में भर्ती, NDRF तैनात

Explained India-China Border Dispute | सीमा विवाद सुलझाने की दिशा में बड़ा कदम! NSA डोभाल की बीजिंग यात्रा क्यों है भारत-चीन संबंधों के लिए अहम?

FTA पर नए समझौतों से जुड़ेगा 15 हजार अरब डॉलर का बाजार, बोले Piyush Goyal

Kannur में भीषण Road Accident, खड़े ट्रक से टकराई लॉरी; 2 मैकेनिकों की मौत