Delhi Excise Policy Scam : सीबीआई ने बीआरएस नेता कविता को अगले सप्ताह तलब किया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 22, 2024

केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने दिल्ली आबकारी नीति ‘घोटाला’ मामले में तेलंगाना के पूर्व मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव की बेटी और बीआरएस नेता के. कविता को अगले सप्ताह तलब किया है। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि कविता को सोमवार को यहां सीबीआई मुख्यालय में जांच टीम के सामने पेश होने के लिए कहा गया है। अधिकारियों ने कहा कि एजेंसी ने इससे पहले दिसंबर, 2022 में हैदराबाद में कविता के आवास पर उनका बयान दर्ज किया था।

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने आरोप लगाया है कि मामले के एक आरोपी विजय नायर ने आम आदमी पार्टी नेताओं को पहुंचाने के लिए ‘साउथ ग्रुप’ नामक समूह (सरत रेड्डी, कविता और मगुंटा श्रीनिवासुलु रेड्डी द्वारा नियंत्रित) से कम से कम 100 करोड़ रुपये की रिश्वत मिली थी।

प्रमुख खबरें

Jaipal Malviya ने विश्व चैंपियनशिप में जीता सिल्वर, भारत को मिला पहला Olympic Quota

TRAI ने सैटेलाइट संचार नेटवर्क के लिए अलग लाइसेंस व्यवस्था की सिफारिश की

यूक्रेनी अभिनेता Armen Atayan को Mumbai Sessions Court से मिली जमानत

भारत के Renewable Energy क्षेत्र में 2030 तक 220 अरब डॉलर निवेश की उम्मीद, प्रल्हाद जोशी ने दी जानकारी