Delhi Flood: केजरीवाल ने अमित शाह को लिखा पत्र, जी-20 का हवाला देकर की यह खास अपील

By अंकित सिंह | Jul 12, 2023

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को यमुना नदी में बढ़ते जल स्तर पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखकर हरियाणा में हथिनीकुंड बैराज से पानी छोड़ने में हस्तक्षेप करने की मांग की। केजरीवाल ने कहा कि यमुना का जलस्तर बारिश के कारण नहीं बल्कि हथिनीकुंड बैराज से छोड़े गए पानी के कारण बढ़ रहा है। केंद्रीय जल आयोग के अनुसार, आज दोपहर 3 बजे दिल्ली में यमुना का जल स्तर 207.66 मीटर तक पहुंच गया, जो खतरे के निशान से काफी अधिक है और आधी रात तक 207.72 मीटर को पार करने का अनुमान है।

इसे भी पढ़ें: Delhi-NCR भारी बारिश से बेहाल, हर तरफ भरा पानी, कल स्कूल बंद रखने के आदेश, NCR में दिया गया Work from Home का सुझाव

अच्छा संदेश नहीं 

यह देखते हुए कि जी20 शिखर सम्मेलन कुछ हफ्तों में आयोजित होने वाला है, केजरीवाल ने जोर देकर कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में बाढ़ की खबर से दुनिया में अच्छा संदेश नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि दिल्ली देश की राजधानी है। कुछ ही हफ्तों में यहां जी20 शिखर सम्मेलन होने वाला है। देश की राजधानी में बाढ़ की खबर से दुनिया में अच्छा संदेश नहीं जाएगा। हम सबको मिलकर दिल्ली की जनता को इस स्थिति से बचाना है। दिल्ली के मंत्री और AAP नेता सौरभ भारद्वाज ने कहा कि दिल्ली के कुछ जगह पर यमुना अपनी तटबंधों को तोड़कर पार सकती है तो जहां पर भी ऐसा खतरा है वहां पर दिल्ली सरकार के सिंचाई नियंत्रण विभाग तटबंधों को मजबूत करने का काम कर रहा है। लगातार स्थिति पर नजर रखा जा रहा है। ये पानी दिल्ली के बारिश का पानी नहीं है बल्कि ये पानी हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा के हथनीकुंड बैराज से पानी छोड़ जा रहा है। 

प्रमुख खबरें

1 घंटे में खाक कर देंगे, ईरान की नई धमकी, मार गिराया गया LUCAS ड्रोन!

India EFTA समझौते के बीच Liechtenstein के Prince Alois पहुंचे भारत, व्यापारिक रिश्तों पर जोर

Bank of Maharashtra का शुद्ध लाभ दूसरी तिमाही में 41 प्रतिशत उछलकर 2310 करोड़ रुपये पहुंचा

Captain Harmanpreet Singh ने भरी हुंकार, कहा- ACT में किसी टीम को हल्के में नहीं लेंगे