1 घंटे में खाक कर देंगे, ईरान की नई धमकी, मार गिराया गया LUCAS ड्रोन!

By अभिनय आकाश | Oct 26, 2026

ईरान की अनदेखी मिसाइलें हैं जिसे रिवोल्यूशनरी गार्ड्स की सेना नए ठिकानों पर तैनात कर रही है। यानी अमेरिका इजराइल के संभावित हमले से पहले पूरी तरह से कमर कस चुका है ईरान। अलग-अलग ईरानी सोशल मीडिया हैंडल से ऐसी कई तस्वीरें साझा की जा रही हैं जिसमें ईरान की पूरी तैयारी दिख रही है। मिसाइलों की तैनाती के साथ कुछ बैलस्टिक मिसाइलों का टेस्ट भी किया जा रहा है। हालांकि ईरान की तरफ से इसकी पुष्टि नहीं की गई है। लेकिन यह ऐलान खुलकर कर चुका है कि अपने संवर्धित यूरेनियम का 1 ग्राम भी किसी को नहीं देने वाला। ट्रंप इसी बात से बौखलाए हुए हैं कि हमले से पहले यूरोपीय देशों को साथ लाने की कोशिश कर रहे हैं। ट्रंप ने इटली को यह कहकर डराने की कोशिश की कि ईरान के पास ऐसी मिसाइल है जो उसे आधे घंटे के भीतर तबाह कर सकता है। हालांकि इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने ट्रंप की बात यह कहकर खारिज किया कि एटम बम तो नौ देशों के पास है तो खतरा सिर्फ ईरान से क्यों?
इब्राहिम अजी ईरानी संसद की राष्ट्रीय सुरक्षा और विदेश नीति समिति के प्रमुख हैं।

इसे भी पढ़ें: BRICS Forum में भारत-ईरान संबंधों पर जोर, PM Modi और Jaishankar ने ईरानी दल से की चर्चा

ओपन सोर्स इंटेल का यह बड़ा दावा सामने आया है। हमलों की आशंका में ईरान हाई अलर्ट पर है । तेहरान में लड़ाकू विमानों से पेट्रोलिंग की जा रही है। किसी भी वक्त जवाबी एक्शन की तैयारी है। पूरे तेहरान में एयर डिफेंस सिस्टम को एक्टिव मोड में रखा गया है। ओपन सोर्स इंटेल का यह बड़ा दावा सामने आ रहा है। यानी जवाबी एक्शन की भी पूरी तैयारी ईरान में देखने को मिल रही है।  ईरान ने तबाह किया अमेरिका का एक और ड्रोन। ईरान ने ल्यूकास ड्रोन को मार गिराया। होर्मज में ईरान के एयर डिफेंस ने इसे टारगेट किया। आईआरजीसी एयररोस्पेस फोर्स के कमांडर ने यह दावा किया हैल्यूकास न्यूकास में शाहिद ड्रोन की रिवर्स इंजीनियरिंग की गई। वहीं ईरान को अमेरिका के न्यूक्लियर हमले का डर है। ईरान में परमाणु हमले से बचने की ट्रेनिंग दी जा रही है। ईरानी मीडिया नागरिकों को बता रहा है बचाव के तरीके। यानी अगर न्यूक्लियर अटैक हो जाता है तो किस तरह से अपनी जान बचानी है, क्या करना है, क्या नहीं करना है, इसकी पूरी जानकारी दी जा रही है। पिकैक्स माउंटेन पर अमेरिकी परमाणु हमले की आशंका है। नागरिकों को सभी हालात के लिए तैयार रहने की सलाह दी गई। ईरान को न्यूक्लियर हमले का डर है। ईरान को न्यूक्लियर या टैक्टिकल न्यूक्लियर हमले का डर। नजर आ रहा है। पिकैक्स माउंटेन में बने अंडर ग्राउंड परमाणु ठिकाने पर हमले का डर है। पारंपरिक बंकर बस्टर बमों से पिकैक्स माउंटेन को नष्ट करना मुश्किल है।

प्रमुख खबरें

Kota में दो कोचिंग छात्रों की मौत, JEE अभ्यर्थी ने लगाया फंदा तो NEET छात्र की इलाज के दौरान गई जान

US Grand Prix 2026 में Kimi Antonelli ने दर्ज की जीत, Charles Leclerc को पीछे छोड़ा

Tamil Nadu में बिजली गिरने से 14 की मौत, पहाड़ी इलाकों में पर्यटकों के प्रवेश पर रोक

Goa में 16 दिसंबर को होगा IPL 2027 Mini Auction, 15 नवंबर तक रिटेंशन लिस्ट