मंगोलपुरी कांड: रिंकू शर्मा हत्याकांड में चार और आरोपी गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 21, 2021

नयी दिल्ली। दिल्ली के मंगोलपुरी इलाके में 25 वर्षीय रिंकू शर्मा की हत्या के मामले में चार और लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा की एक टीम ने दीन मोहम्मद (40), दिलशान (22), फैयाज (21) और फैजान (21) को गिरफ्तार किया है। ये सभी मंगोलपुरी के निवासी हैं। पुलिस ने कहा कि शर्मा की हत्या के मामले में अब तक नौ लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

इसे भी पढ़ें: नाना पटोले का दावा, भाजपा ने पार्टी के पद पर एक बांग्लादेशी की नियुक्त की

अतिरिक्त पीआरओ (दिल्ली पुलिस) अनिल मित्तल ने कहा कि साक्ष्यों की जांच करने और सीसीटीवी फुटेज का विश्लेषण करने के बाद, मामले की जांच कर रही अपराध शाखा की टीम ने चार और लोगों को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि एक सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान की गई और उन्हें गिरफ्तार किया गया, जिसमें वे शर्मा पर हमला करते देखे गए थे। पुलिस ने कहा था कि 10 फरवरी की रात, शर्मा और आरोपी रोहिणी में एक जन्मदिन की पार्टी में शामिल हुए थे और इस दौरान उनकेबीच हुए झगड़े के बाद यह घटना हुई।

प्रमुख खबरें

बांग्लादेशी नेता हादी हत्याकांड: मुख्य आरोपी भारत में शरण में, ढाका पुलिस ने किया बड़ा खुलासा

ट्रंप–जेलेंस्की मुलाकात से शांति की उम्मीद, यूक्रेन युद्ध पर निर्णायक बातचीत की तैयारी

कोल इंडिया की आठ सहायक कंपनियों को शेयर बाजार में उतारेगी सरकार, पारदर्शिता पर जोर

IPO की तैयारी में Zepto, 10 मिनट डिलीवरी का स्टार्टअप बड़े दांव के लिए तैयार, शेयर बाजार में खलबली!