दिल्ली: चांदनी चौक बाजार में फ्रांसीसी राजदूत का मोबाइल चुराने के आरोप में चार युवक गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 30, 2024

चांदनी चौक बाजार में घूमने के दौरान फ्रांसीसी राजदूत थिएरी मथौ का मोबाइल फोन चोरी करने के आरोप में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मथौ और उनकी पत्नी 20 अक्टूबर को बाजार घूमने गए थे, तभी उनकी जेब से मोबाइल फोन चोरी हो गया।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि उन्हें दूतावास से 21 अक्टूबर को घटना के बारे में सूचना मिली थी। सीसीटीवी फुटेज का विश्लेषण किया गया और पुलिसकर्मियों की एक टीम बनाई गई।

अधिकारी ने बताया कि चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया जिनकी उम्र 20 से 24 वर्ष है और उनके पास से मोबाइल फोन भी बरामद कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि मामले की जांच जारी है।

प्रमुख खबरें

UP STF ने Lucknow में कारोबारियों से लूटपाट करने वाले गिरोह के छह सदस्यों को दबोचा

Tamil Nadu में रुक-रुककर बारिश के बीच मनी Diwali, पटाखों से 269 लोग झुलसे

पंजाब में Crime Rate राष्ट्रीय औसत से कम, DGP Gaurav Yadav ने पेश किए NCRB आंकड़े

Mehbooba Mufti ने Jammu के शिव मार्केट के पीड़ित दुकानदारों के लिए मांगी तुरंत आर्थिक मदद