दिल्ली: चोरी के मोबाइल फोन तस्करी कर नेपाल भेजने वाले गिरोह का भंडाफोड़, पांच गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 18, 2025

दिल्ली पुलिस ने झपटमारों व जेबकतरों से चोरी के मोबाइल फोन खरीदने और उन्हें बिहार के मुंगेर के रास्ते नेपाल ले जाने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ किया है। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के मुताबिक, आरोपियों की पहचान वृंदावन (23), मुकेश कुमार (21), विक्की बिंद (20), विक्की कुमार (25) और विकास पांडे (24) के रूप में हुई है। जांचकर्ताओं के अनुसार, आरोपियों ने स्वीकार किया कि हाल ही में ‘जेन-जेड’ विद्रोह के बाद नेपाल में राजनीतिक अशांति के कारण माल की खेप में देरी हुई थी।

‘जेन जेड’ पीढ़ी से तात्पर्य 1997 से 2012 के बीच पैदा हुए युवाओं से है। पुलिस के मुताबिक, गुप्त सूचना मिली थी कि दो व्यक्ति चोरी के फोन की खेप लेकर आनंद विहार से मुंगेर जाने वाली ट्रेन में सवार होने वाले हैं, जिसके बाद यह मामला प्रकाश में आया।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि प्राप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने 12 सितंबर को जाल बिछाया और वृंदावन व मुकेश को गिरफ्तार कर लिया और उनके पास से 98 मोबाइल फोन बरामद किए।

अधिकारी ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ के बाद आजाद मार्केट, गफ्फार मार्केट और डीआरपी लाइंस से तीन अन्य लोगों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बताया कि कुल 224 मोबाइल फोन, एक लैपटॉप और मोबाइल फोन को अनलॉक करने में इस्तेमाल होने वाले कई उपकरण जब्त किए गए।

प्रमुख खबरें

महंगाई का डबल झटका: April Inflation Rate साल के शिखर पर, RBI ने भी दी बड़ी Warning

WPL 2025 की Star Shabnim Ismail की वापसी, T20 World Cup में South Africa के लिए फिर गरजेंगी

क्रिकेट में Rahul Dravid की नई पारी, European T20 League की Dublin फ्रेंचाइजी के बने मालिक

El Clásico का हाई ड्रामा, Barcelona स्टार Gavi और Vinicius के बीच हाथापाई की नौबत