दिल्ली में अभी भी ऑक्सीजन की कमी, अधिकारी का बयान-आवश्यकता से कम मिल रही हैं

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 26, 2021

नयी दिल्ली। कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच दिल्ली सरकार के अधिकारियों ने रविवार को कहा कि राष्ट्रीय राजधानी को उसकी आवश्यकता से काफी कम चिकित्सीय ऑक्सीजन प्राप्त हुई है। दिल्ली को रोजाना 700 मिट्रिक टन ऑक्सीजन की आवश्यकता है। इस मुद्दे पर जहां केंद्र और शहर की सरकार जुबानी जंग में उलझी है, वहीं शहर के अस्पतालों, खासकर निजी अस्पतालों को कोविड के गंभीर मरीजों के लिए चिकित्सीय ऑक्सीजन की किल्लत का सामना करना पड़ रहा है।

इसे भी पढ़ें: पश्चिम बंगाल चुनाव: सातवें चरण में 34 सीटों पर 284 उम्मीदवारों के लिए मतदान जारी

मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार को केंद्र से बहुत समर्थन मिल रहा है और दोनों ऑक्सीजन आपूर्ति की समस्या को हल करने के लिए उचित तरीके से समन्वय कर रहे हैं। केजरीवाल ने शनिवार को देश के राज्यों के मुख्यमंत्रियों को पत्र लिखकर ऑक्सीजन और टैंकरों से दिल्ली की मदद करने का आग्रह भी किया था।

प्रमुख खबरें

ना राहुल गांधी, न कोई पार्टी...जेल से बाहर आए स्वतंत्र भारद्वाज, का मोदी-योगी पर बयान वायरल!

PM Modi Birthday पर Ranveer Singh की अनूठी पहल: 1,000 बेटियों की शिक्षा में मदद का लिया संकल्प

फलस्तीनी राजदूत Abdullah Abu Shawesh ने केरलम के मुख्यमंत्री से की मुलाकात

बहुचर्चित निठारी कांड के मुख्य आरोपी रहे सुरेंद्र कोली ने की खुदकुशी, चाय की दुकान के अंदर रस्सी से लटका मिला शव