भाजपा की नफरत की राजनीति को दिल्ली ने दिया माकूल जवाब: माकपा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 11, 2020

नयी दिल्ली। माकपा ने दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी (आप) को शानदार प्रदर्शन के लिये पार्टी संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को बधाई देते हुये कहा कि दिल्ली वालों ने भाजपा की नफरत और हिंसा की राजनीति को माकूल जवाब दिया है। उल्लेखनीय है कि चुनाव आयोग के मतगणना के रुझानों के आधार पर आप 62 और भाजपा आठ सीटों पर आगे चल रही है। 

इसे भी पढ़ें: आखिर क्या होते हैं एग्जिट पोल? बहुत पुराना है इसका इतिहास

येचुरी ने कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा का मतलब लोगों की जिंदगी, आजीविका, शिक्षा और स्वास्थ्य को सुरक्षित बनाना है। येचुरी ने कहा कि देश के आर्थिक संकट, बेरोजगारी और लोकतंत्र पर संकट के बारे में सवाल उठाने वालों को धमकाने वालों को चुनाव में जनता ने जवाब दे दिया है। 

प्रमुख खबरें

Asian Games Badminton: PV Sindhu और Ayush Shetty प्री क्वार्टर फाइनल में पहुंचे

बच्चों में नशाखोरी सिर्फ जनस्वास्थ्य नहीं बल्कि Child Protection का मामला: CJI Surya Kant

रूस की तेल रिफाइनरी पर यूक्रेन ने दाग दिए दनादन ड्रोन, 3 लोगों की मौत

PropEquity Report: देश के नौ प्रमुख शहरों में Housing Sales 6% गिरकर 1.03 लाख इकाई पर आई