दिल्ली सरकार श्रमिकों और उनके परिवार की सालाना स्वास्थ्य जांच कराएगी : मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 01, 2025

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बृहस्पतिवार को कहा कि दिल्ली सरकार श्रमिकों और उनके परिवार के सदस्यों की सालाना स्वास्थ्य जांच कराएगी और उनके लिए दोपहर से अपराह्न तीन बजे तक का समय आराम करने के लिए तय करने के संबंध में अधिसूचना जारी करेगी।

दिल्ली में सत्ता में आने के बाद पिछले दो महीनों में अपनी सरकार द्वारा की गई विभिन्न पहलों पर प्रकाश डालते हुए गुप्ता ने कहा कि स्वास्थ्य जांच की योजना में सभी श्रमिक और उनके परिवार शामिल होंगे।

उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार यह भी सुनिश्चित करेगी कि जब दिन में बहुत गर्मी हो तो दोपहर 12 बजे से अपराह्न तीन बजे तक श्रमिकों को आराम मिले और इसके लिए एक अधिसूचना जारी की जाएगी।

उन्होंने कहा कि दिल्ली में भाजपा सरकार ने पहले ही स्वास्थ्य बीमा के लिए ‘आयुष्मान भारत’, 70 वर्ष और उससे अधिक उम्र के बुजुर्गों के लिए ‘वय वंदना योजना’, भोजन के लिए ‘अटल कैंटीन’ और बच्चों के लिए ‘पालना केंद्र’ जैसी योजनाओं को लागू करना शुरू कर दिया है, जिससे श्रमिकों को सीधे लाभ होगा।

प्रमुख खबरें

टीम इंडिया का घरेलू सीजन का फुल शेड्यूल, ऑस्ट्रेलिया समेत इन देशों के खिलाफ 17 शहरों में 22 मुकाबले

Hair Care: अब Chemical Free तरीके से पाएं काले बाल, ये देसी नुस्खा रोकेगा Hair Fall, बढ़ाएगा ग्रोथ

Iran-Israel War के बीच बोले CM Yogi- दुनिया में अराजकता, PM Modi के राज में भारत सुरक्षित

Petrol-Diesel Shortage की क्या है सच्चाई? सरकार ने कहा- Stock पूरी तरह सुरक्षित, Panic Buying न करें