शराब पर 70 प्रतिशत ‘विशेष कोरोना शुल्क’वसूलना जारी रखेगी दिल्ली सरकार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 22, 2020

नयी दिल्ली। दिल्ली सरकार फिलहाल शराब की बिक्री पर 70 प्रतिशत ‘विशेष कोरोना शुल्क’ की वसूली करना जारी रखेगी। एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। बृहस्पतिवार शाम को अफवाह फैल गयी थी कि सरकार विशेष शुल्क वापस ले रही है। सूत्रों ने कहा कि मंत्रिमंडल की बैठक में विशेष कोरोना शुल्क के विषय पर अनौपचारिक चर्चा हुई लेकिन अभी इस पर कोई फैसला नहीं हुआ है। 

उन्होंने कहा, ‘‘अभी शराब की सारी दुकानें नहीं खुली हैं, इसलिए यह नहीं कहा जा सकता विशेष कोरोना शुल्क लगाने की वजह से दिल्ली में शराब की बिक्री पर असर पड़ रहा है। सरकार कुछ दिन बाद इसकी फिर समीक्षा करेगी।’’ अधिकारियों ने कहा कि विशेष शुल्क जल्द वापस लिया जा सकता है क्योंकि राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के दूसरे शहरों की शराब की दुकानों की तुलना में दिल्ली शहर की दुकानों को नुकसान हो सकता है।

प्रमुख खबरें

पंजाब चुनाव की रणनीति: Pargat Singh ने KC Venugopal से की अहम बैठक

Congress Chief Mallikarjun Kharge ने तमिलनाडु में तीन नई कमेटियों को दी मंजूरी

मतदान का अधिकार छीनना संविधान के मूल ढांचे पर हमला: Justice Ujjal Bhuyan

Sheikh Hasina प्रत्यर्पण: बांग्लादेश बोला, कानूनी प्रक्रिया के साथ राजनीतिक मंशा भी जरूरी