दिल्ली सरकार ने किसानों को दी जंतर-मंतर आने की छूट, संसद कूच के दावों के बीच सड़क से लेकर आसमान तक कड़ी सुरक्षा व्यवस्था

By अभिनय आकाश | Jul 21, 2021

दिल्ली सरकार ने जंतर मंतर पर किसानों को प्रदर्शन करने की इजाजत दे दी। पुलिस की निगरानी में किसानों की बस जंतर मंतर जाएगी। पहचान पत्र की जांच के बाद ही अंदर जाने की इजाजत मिलेगी। किसनों को शाम पांच बजे प्रदर्शन खत्म कर लौटना होगा। सुरक्षा के मद्देनजर अर्धसैनिक बलों की पांच कंपनियां तैनाती की जाएगी। कृषि क़ानूनों के खिलाफ किसान नेताओं द्वारा 22 जुलाई को संसद कूच के ऐलान पर किसान नेता दर्शन पाल सिंह ने कहा कि कल किसानों की संसद लगेगी, किसानों के मुद्दों पर चर्चा होगी। शाम 5 बजे तक संसद चलेगी। परसो फिर 200 लोग जाएंगे। जाने दिया तो संसद लगाएंगे, गिरफ़्तार किया तो ज़ेल जाएंगे।  

जेल से निकलते ही फॉर्म में लौटे चौटाला

सिंघु बॉर्डर पहुंचे पूर्व सीएम ओपी चौटाला ने कहा कि गुरुवार को संसद का घेराव करेंगे। सरकार तीनों कानून को वापस ले। कल 22 तारीख को विपक्ष के संसद सदस्य संसद का घेराव करेंगे, धरना देंगे और इकट्ठे होकर संसद में जाएंगे और काले कानून का विरोध करेंगे। ऐसे हालात पैदा कर देंगे कि सरकार को मजबूर होकर कानून वापस लेने पड़ेंगे।

इसे भी पढ़ें: किसान आंदोलन पर बोले CM नीतीश- सरकार की नीतियां किसी के खिलाफ नहीं, किसानों से फिर हो बातचीत

सड़क से लेकर आसमान तक कड़ी सुरक्षा व्यवस्था

संसद भवन की सुरक्षा में अद्र्धसैनिक बलों की चार कंपनियां तैनात की गई है। इस कंपनी में 75 से 80 जवान होते हैं। इसके अलावा दिल्ली पुलिस के 600 से ज्यादा जवान तैनात किए गए हैं। यहां तैनाती के लिए दिल्ली पुलिस के सभी जिला पुलिस से पुलिसकर्मी बुलाए गए हैं। संसद की अब सुरक्षा 24 घंटे रहेगी। पहले संसद सत्र चलने तक सुरक्षा व्यवस्था रहती थी।  

 

प्रमुख खबरें

West Asia में बढ़े तनाव का असर, Oil Price कंट्रोल करने के लिए 41 करोड़ बैरल तेल बाजार में आएगा

Middle East संकट का हवाई यात्रा पर बड़ा असर, Air India की Dubai की कई उड़ानें कैंसिल, यात्री परेशान

Oil Companies का घाटा अब रिफाइनरियों के सिर, Crude Oil महंगा होने पर पेमेंट घटाने की तैयारी

Tata Group के Air India में बड़ा खुलासा, Staff Travel Policy में धांधली कर नपे 4000 कर्मचारी