Delhi Government ने परिवहन विभाग का बजट 60 प्रतिशत बढ़ाकर 9,110 करोड़ रुपये किया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 22, 2025

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने रविवार को कहा कि दिल्ली सरकार ने वायु प्रदूषण को कम करने के लिए दिल्ली मेट्रो के विस्तार पर विशेष जोर देते हुए 2025-26 में परिवहन विभाग का बजट लगभग 60 प्रतिशत बढ़ाकर 9,110 करोड़ रुपये कर दिया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि परिवहन विभाग के लिए आवंटन 2024-25 में 5,702 करोड़ रुपये से बढ़कर 2025-26 में 9,110 करोड़ रुपये हो गया है, जबकि मेट्रो परियोजनाओं के लिए आवंटन पिछले वर्ष के लगभग 500 करोड़ रुपये से बढ़कर 2,929 करोड़ रुपये हो गया है।

प्रमुख खबरें

PM Modi ने BRICS में Global South को नियम तय करने वाला बनाने पर दिया जोर

New Delhi में BRICS Summit की ऐतिहासिक तस्वीर: PM Modi, Xi और Putin ने दिया दुनिया को बड़ा संदेश

भारत में महंगे होंगे Samsung के फ्लैगशिप फोन, Galaxy S26 Ultra की कीमत बढ़ना लगभग तय

President Droupadi Murmu ने Iranian President Pezeshkian से की वार्ता, कूटनीति पर दिया जोर