दिल्ली सरकार के मंत्री सत्येंद्र जैन को ED ने किया गिरफ्तार, मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़ा है मामला

By अभिनय आकाश | May 30, 2022

दिल्ली की आम आदमी पार्टी की सरकार को एक बड़ा झटका लगा है। दिल्ली सरकार के मंत्री सत्येंद्र जैन को प्रवर्तन निदेशायल (ईडी) ने गिरफ्तार कर लिया है। सूत्रों के अनुसार स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन की हवाला केस में गिरफ्तारी हुई है। प्रवर्तन निदेशालय ने कोलकाता की एक कंपनी से जुड़े हवाला लेनदेन से जुड़े मामले में दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन को गिरफ्तार किया।

सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी के बाद बीजेपी नेता प्रवेश साहिब सिंह ने ट्वीट कर आप पर निशाना साधा है। उन्होंने लिखा कि दिल्ली सरकार भ्रष्टाचारियों का गढ़ बन चुकी है! पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री पहले ही भ्रष्टाचार के मामले में गिरफ्तार हो चुके हैं और अब दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन का हवाला केस में गिरफ्तार होना साफ दर्शाता है कि सीएम अरविंद केजरीवाल का हाथ भ्रष्टाचारियों के साथ!

प्रमुख खबरें

Bisleri ने पेयजल को बताया सुरक्षित, FSSAI की जांच में सहयोग का दिया भरोसा

Amit Shah के अरुणाचल दौरे पर होर्डिंग गिराने वाले Youth Congress नेता तार जॉनी को मिली जमानत

Jannik Sinner की होगी घुटने की सर्जरी, Australian Open से बाहर होने की आशंका

आंध्र प्रदेश: CM Chandrababu Naidu ने स्वास्थ्य और कृषि में AI तकनीक अपनाने के निर्देश दिए