दिल्ली सरकार द्वारा निजी ऑपरेटरों से किराए पर ली गईं 550 बसें सोमवार से सड़कों पर उतरेंगी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 22, 2021

नयी दिल्ली|  दिल्ली सरकार द्वारा निजी ऑपरेटरों से किराए पर ली गईं करीब 550 बसें सोमवार से “पर्यावरण सेवा” के तहत महानगर की सड़कों पर चलने लगेंगी।

इसे भी पढ़ें: वायु प्रदूषण से निपटने के लिए डीडीएमए ने मेट्रो और बसों में खड़े होकर यात्रा करने की अनुमति दी

 

परिवहन विभाग के एक अधिकारी ने कहा, अब तक, 750 से अधिक बसों को पंजीकृत किया गया है, जिनमें से लगभग 550 को पर्यावरण सेवा के तहत सोमवार से सड़कों पर उतारा जाएगा। ये बसें सार्वजनिक परिवहन में वृद्धि करेंगी।

अधिकारियों ने कहा कि निजी ऑपरेटरों से किराए पर ली गई बसें अपने वाहनों का उपयोग करने वाले लोगों को सार्वजनिक परिवहन का विकल्प चुनने के लिए प्रोत्साहित करेंगी।

दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) ने शहर में वायु प्रदूषण के खतरनाक स्तर को देखते हुए शनिवार को बसों और मेट्रो में यात्रियों को खड़े होकर यात्रा करने की अनुमति दी थी।

पिछले महीने बसों और मेट्रो सेवाओं को पूरी क्षमता के साथ चलाने की अनुमति दी गई थी, लेकिन कोविड-19 महामारी के मद्देनजर भीड़ न लगे, इसलिये यात्रियों को खड़े होकर यात्रा करने की अनुमति नहीं दी गई थी।

इसे भी पढ़ें: वायु प्रदूषण: दिल्ली ने ट्रक के प्रवेश पर प्रतिबंध को बढ़ाया, निर्माण कार्य पर लगी पांबदी हटाई गई

प्रमुख खबरें

Rolls-Royce विवाद में Maithili Thakur के समर्थन में उतरीं BJP सांसद Kangana Ranaut

चोट से Asian Games से चूके Neeraj Chopra, बोले- झटके को स्वीकार कर वापसी पर ध्यान देना जरूरी

Team India के खिलाफ T20I मैच से Japan में Cricket को मिलेगा बढ़ावा: JCA COO Alan Curr

Iran ने अमेरिका के सामने रखीं 7 शर्तें, अब Trump के जवाब का इंतजार