‘भारत पर्व’ में हिस्सा नहीं लेगी दिल्ली सरकार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 12, 2016

‘आप’ और केन्द्र में टकराव के बीच दिल्ली सरकार ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित सांस्कृतिक उत्सव ‘भारत पर्व’ में यह कहते हुए शामिल नहीं होने का फैसला किया है कि इसमें हिस्सेदारी के लिए उससे संपर्क नहीं किया गया है। बहरहाल, केन्द्रीय पर्यटन मंत्रालय के एक शीर्ष अधिकारी ने दावा किया है कि दिल्ली सरकार ने आज से राजपथ पर शुरू हो रहे सात दिन के उत्सव ‘भारत पर्व’ में अपनी हिस्सेदारी की पुष्टि नहीं की है।

 

इस कार्यक्रम में भागीदारी के लिए 30 राज्य और केन्द्र शासित प्रदेशों ने पर्यटन मंत्रालय को अपनी सहमति दे दी है। पर्यटन मंत्रालय इस कार्यक्रम की नोडल एजेंसी है। रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर इसका उद्घाटन करेंगे। अधिकारी ने बताया कि दिल्ली के अलावा बिहार, पश्चिम बंगाल, पुडुचेरी, चंडीगढ़ और लक्षद्वीप ने इस उत्सव में भागीदारी की सहमति नहीं भेजी है। पर्यटन सचिव विनोद जुत्शी से जब भागीदारी नहीं निभाने वाले राज्यों के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, ‘‘हमने पुड्डुचेरी, चंडीगढ़ से भागीदारी के बारे में कोई बात नहीं सुनी है..लक्षद्वीप और दिल्ली भी अब तक नहीं आए हैं।’’

 

मंत्रालय की तरफ से दी गई भागीदारी करने वाले राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों की सूची में बिहार और पश्चिम बंगाल का भी नाम नहीं है। दिल्ली के पर्यटन मंत्री कपिल मिश्रा ने कहा कि दिल्ली सरकार से संपर्क नहीं किया गया और उनकी सरकार इस उत्सव में शिरकत करना पसंद करती।

 

प्रमुख खबरें

AI का नया अवतार: अब लेगा शॉपिंग के फैसले, एजेंटिक कॉमर्स का बढ़ेगा चलन

Paris Olympics के बाद अंकिता भकत का नया मिशन: 2026 एशियन गेम्स में सोना, बर्फीले अभ्यास से दिखाया दम

पुतिन के घर के पास ड्रोन अटैक का रूस ने आरोप लगाया, ट्रंप ने तुरंत मॉस्को फोन घुमाया

Dubai का बैटल ऑफ द सेक्सेस: खेल की गरिमा पर सवाल, तमाशा ज़्यादा, खेल कम