दिल्ली सरकार बेचेगी सस्ता प्याज, केजरीवाल ने हरी झंडी दिखाकर रवाना की गाड़ियां

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 28, 2019

नयी दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को 70 गाड़ियों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया, जिनके जरिए दिल्ली के सभी विधानसभा क्षेत्रों में 23.90 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव से प्याज बेचा जाएगा। इस कार्यक्रम का आयोजन दिल्ली सचिवालय के बाहर हुआ, जहां खाद्य तथा नागरिक आपूर्ति मंत्री इमरान हुसैन और आम आदमी पार्टी के कई कार्यकर्ता भी मौजूद थे। सरकार राष्ट्रीय राजधानी में 400 राशन की दुकानों पर भी प्याज बेचेगी। 

इसे भी पढ़ें: खुशखबरी! अब दिल्ली सरकार 24 रुपये किलो की दर से बेचेगी प्याज

केजरीवाल ने इस योजना की घोषणा करते हुए कहा कि एक व्यक्ति एक बार में अधिकतम पांच किलो प्याज खरीद सकता है। उन्होंने यह भी कहा कि खुदरा बाजार में प्याज 60 रुपये से 80 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से मिल रहा है। साथ ही उन्होंने कहा कि नए कदम से शहर के लोगों को राहत मिलेगी। दिल्ली सरकार अगले पांच दिनों में केंद्र सरकार से एक लाख किलोग्राम प्याज खरीदेगी।

प्रमुख खबरें

CWI का बड़ा फैसला, खिलाड़ियों के Contract में 25% कटौती और Super50 टूर्नामेंट पर लगाई रोक

नेपाल में भारी बारिश के बाद Bihar में अलर्ट, गंडक और कोसी तटबंधों पर 24 घंटे निगरानी

CEC ज्ञानेश कुमार की बर्खास्तगी पर अड़ी Congress, चंडीगढ़ में पुलिस ने वाटर कैनन से रोका

Fiscal Deficit को 4.3 प्रतिशत रखने के लिए Central Government लेगी 7.86 लाख करोड़ का कर्ज