By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 04, 2021
नयी दिल्ली। दिल्ली सरकार ने सोमवार से राष्ट्रीय राजधानी स्थित स्टेडियम और खेल परिसरों को बिना दर्शकों के खोलने की अनुमति दे दी है। डीडीएमए की ओर से रविवार को जारी एक आदेश में यह जानकारी दी गई। दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) ने आदेश में कहा कि स्टेडियम और खेल परिसरों को खोलने के दौरान कोविड-19 से जुड़ी मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) और अन्य दिशा निर्देंशों के साथ कोविड से बचाव के नियमों का सख्ती से अनुपालन करना होगा।