दिल्ली के सरकारी स्कूलों में 11 मई से 30 जून तक गर्मी की छुट्टी का ऐलान

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 06, 2020

नयी दिल्ली। दिल्ली सरकार ने सरकारी एवं सरकार से सहायता प्राप्त स्कूलों में 11 मई से 30 जून तक ग्रीष्मावकाश की घोषणा की है। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। सरकार ने यह भी स्पष्ट किया है कि कोविड-19 संक्रमण के कारण पैदा हुए हालात की वजह से अवकाश संबंधी किसी भी गतिविधि के लिए छात्रों को स्कूल नहीं बुलाया जाएगा। कोविड-19 संक्रमण के कारण स्कूल पिछले करीब डेढ़ महीने से बंद हैं। 

शिक्षा निदेशालय में एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि सरकारी एवं सरकार से सहायता प्राप्त स्कूलों में 11 मई से 30 जून तक ग्रीष्मावकाश रहेगा। कोविड-19 वैश्विक महामारी के मद्देनजर ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान किसी प्रकार की शिक्षण गतिविधि के लिए छात्रों को स्कूल नहीं बुलाया जाएगा।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर