बच्चों को उद्योगपति बनाने के लिए सरकार चला रही है कार्यक्रम, केजरीवाल ने विस्तार से दी इसकी जानकारी

By अनुराग गुप्ता | Mar 30, 2022

नयी दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि युवाओं के बीच आकर उनसे बात करना अच्छा लगता है। उन्होंने कहा कि हमारी शिक्षा व्यवस्थाओं में कोई मूलभूत बदलाव नहीं किया गया है और यह अंग्रेजों के जमाने से चली आ रही है। 

मुख्यमंत्री केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली के स्कूलों में बच्चों को मानसिक तौर पर तैयार किया जा रहा है कि पढ़ने के बाद आपको नौकरी ढूढ़ने वाला नहीं बल्कि नौकरी देने वाला बनना है। इसके लिए एक कार्यक्रम शुरू किया गया है। इसके तहत ग्यारहवीं और बारहवीं के बच्चों को 2-2 हजार रुपए दिया जाता है और उनसे बिजनेस के बारे में सोचने और बिजनेस करने के लिए कहा जाता है।

उन्होंने कहा कि बच्चों ने 2 हजार रुपए में इतने बेहतरीन बिजनेस करना शुरू किया कि आप सभी उसे जानकर दंग रह जाएंगे। उन्होंने बिजनेस आइडिया सोचा, बिजनेस किया और फिर प्राफिट कमाया। हमने एक समिट रखी और उसमें बड़े-बड़े उद्योगपतियों को बुलाया। जिसमें बच्चों ने उद्योगपतियों को अपने बिजनेस की जानकारी दी और उनसे अपने बिजनेस में इन्वेस्ट करने के लिए कहा। 

इसे भी पढ़ें: पंजाब में दिखा खालिस्तान से जुड़ा स्टीकर! बोले पूर्व डिप्टी सीएम- मामले को गंभीरता से लें भगवंत मान 

इसी बीच उन्होंने कहा कि सरकारी व्यवस्था अंग्रेजों के जमाने की चली आ रही है, अंग्रेजों ने सारी व्यवस्था हमें तंग करने के लिए बनाई थी। आज भी सारी व्यवस्था जनता को तंग करने के लिए ही बनी हुई है, इसे बदलना पड़ेगा।

प्रमुख खबरें

UP में 35 करोड़ पेड़ या 350 करोड़ का Scam? Akhilesh Yadav ने Plantation Drive पर उठाए गंभीर सवाल

गृह मंत्री Amit Shah ने Ahmedabad को दी बड़ी सौगात, Sabarmati किनारे Heritage Park का किया उद्घाटन

Donald Trump ने लिंडसे ग्राहम को दी श्रद्धांजलि, बताया महान नेता

HDFC Bank के CEO Jagdishan की Salary में Mega Hike, सालाना पैकेज पहुंचा 15.13 करोड़ रुपये